Let’s travel together.

अडानी पावर प्लांट में चल रही हड़ताल को लेकर कलेक्टर को दिया ज्ञापन

0 94

 

सुरेन्द्र जैन धरसीवां 

रायपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से अडानी पावर प्लांट, रायखेड़ा (तिल्दा) में चल रही मजदूर हड़ताल के संबंध में जिला कलेक्टर रायपुर को अल्टीमेटम ज्ञापन सौंपा गया।
जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष श्री राजेंद्र पप्पू बंजारे एवं रायपुर शहर जिलाध्यक्ष श्री कुमार शंकर मेनन के संयुक्त नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेसजन की विशेष उपस्थिति पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा श्री गिरीश देवांगन, श्रीमती अनीता शर्मा, श्री प्रमोद दुबे, श्री पंकज शर्मा, श्री ऊधो वर्मा एवं श्री जयंत साहू अदानी पावर में चल रहे श्रमिकों की हड़ताल पर कलेक्टर रायपुर को ज्ञापन सोपा
जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे एवं जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर शहर श्री शिव शंकर मेनन ने संयुक्त रूप से ज्ञापन मैं कलेक्टर को बताया कि कि अडानी पावर प्लांट रायखेड़ा में लगभग 1600 स्थानीय मजदूर 8 दिसंबर 2025 से अपनी जायज मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। कंपनी प्रबंधन मजदूरों की मांगों को अनदेखा करते हुए बाहरी प्रदेशों से मजदूर लाकर प्लांट का संचालन कर रहा है, जो स्थानीय मजदूरों के अधिकारों का हनन है तथा छत्तीसगढ़ के स्थानीय रोजगार पर कुठाराघात है।
सभी वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने मांग की है कि कंपनी प्रबंधन तत्काल हड़ताली मजदूरों से वार्ता कर उनकी जायज मांगें स्वीकार करे, बाहरी मजदूरों को प्लांट से हटाया जाए तथा प्लांट संचालन में स्थानीय मजदूरों को प्राथमिकता दी जाए।
अल्टीमेटम में चेतावनी दी गई है कि यदि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्लांट के चारों ओर बैरिकेड्स लगाकर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी कंपनी प्रबंधन एवं जिला प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपने के बाद कलेक्टर महोदय ने आश्वासन दिया कि वे अडानी पावर रायखेड़ा के मजदूर यूनियन प्रतिनिधियों एवं कंपनी प्रशासन के प्रतिनिधियों को बुलाकर इस समस्या का त्वरित आसमाधान निकालेंगे।कांग्रेस कमेटी ने उम्मीद  की हे कि प्रशासन एवं कंपनी प्रबंधन शीघ्र न्यायोचित कार्रवाई करेंगे ताकि स्थानीय मजदूरों का हक सुरक्षित हो सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811