Let’s travel together.

राजगढ़ में आरटीओ और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई , स्कूलों की दो बसें जब्त, जुर्माना लगाया

0 103

– परिवहन और पुलिस विभाग की टीम ने दो स्कूल बसों को जब्त किया

रंजीत गुप्ता राजगढ़

जिले में स्कूल बसों व अन्य यात्री वाहनों पर परिवहन और यातायात पुलिस ने कार्रवाई की। नियमों का उल्लंघन करने पर एक स्कूल बस को तत्काल जब्त कर लिया गया। इस दौरान कुल 1 लाख 33 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई की गई। जिला परिवहन अधिकारी ज्ञानेंद्र वैश्य, आरटीओ चेक प्वाइंट प्रभारी अनामिका कोली, यातायात थाना प्रभारी देवनारायण पांडेय की टीम ने जांच की। जांच के दौरान कई स्कूल बसें और अन्य यात्री वाहन बिना वैध बीमा प्रमाण-पत्र, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र (पीयूसी) और यहां तक कि बगैर परमिट के संचालित मिले। कई ऑटो, ई-रिक्शा और स्कूल बसें बिना वैध दस्तावेजों के ही सड़कों पर दौड़ते हुए मिले। बस में स्पीड लिमिट ज्यादा, दस्तावेज तक नहीं मिलेः मंगलवार को बोड़ा और पचोर क्षेत्र में पहुंची।
टीम ने स्कूल परिसरों में विशेष जांच की। इसी दौरान गुरुकुल पब्लिक स्कूल बोड़ा की बस के दस्तावेज नहीं मिले, संस्कार पब्लिक स्कूल बोड़ा का परमिट नहीं मिला। ये दोनों स्कूल बसे जब्त कर ली गई। वहीं सांई एजूकेशन स्कूल बोड़ा के स्कूल वाहन की स्पीड लिमिट अधिक पाई गई।

डीईओ ने वाहन रोके, जांच में दस्तावेज नहीं मिले-

जिला शिक्षाधिकारी केएस भिलाला ने मंगलवार को इंदौर जाते समय सारंगपुर-संडावता रोड से गुजर रहे स्कूल वाहनों की जांच की। इनमें फ्यूचर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सारंगपुर के स्कूल वाहन का दस्तावेज नहीं मिले। इसके अलावा महर्षि पब्लिक स्कूल सारंगपुर के वाहन के भी दस्तावेज नहीं मिले। दोनों स्कूलों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। डीईओ की टीम में अजय जोशी भी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिलेभर में उत्साह के साथ मना देव उठनी ग्यारस का त्यौहार, देर रात तक आसमान में गूंजती रही आतिशबाजी     |     आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के सम्मान में जारी होगा डाक टिकट     |     सिलतरा पुलिस की कार्रवाई दो आरोपी गिरफ्तार     |     सीहोर के निजी अस्पताल में परिजन की मौत के बाद हंगामा, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन     |     30 वर्षों से आस्था और परंपरा की अलख जगा रहीं 80 महिलाएं     |     साँची में 28 और 29 नवम्बर को ‘महाबोधि महोत्सव’, बौद्ध दर्शन, कला, संगीत और साहित्य का होगा अनूठा संगम     |     रायसेन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत 108 जोड़ों का विवाह एवं निकाह सम्पन्न     |     NH – 45 भोपाल- जबलपुर का जर्जर सर्विस रोड जिम्मेदार बेपरवाह रायसेन     |     चंद्रपुरा में मंदिर निर्माण के लिए विधायक निधि से एक लाख रुपए स्वीकृत,डेढ़ किमी ग्लेबल सड़क भी बनेगी     |     26 वर्षीय अविवाहित युवती फांसी पर लटकी मिली     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811