Let’s travel together.

11वें खजुराहो फिल्म महोत्सव का भव्य शुभारंभ, सात दिन तक चलेगा सिनेमा और संस्कृति का उत्सव

0 135

– आने वाले वर्षों में खजुराहो फिल्म महोत्सव ऊंचाइयों का नया आयाम स्थापित करेगा: अनुपम खेर फ़िल्म अभिनेता, निर्देशक

खजुराहो से सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट

खजुराहो पर्यटन नगरी में वे अंतर्राष्ट्रीय खजुराहो फिल्म महोत्सव का भव्य शुभारंभ हो गया। उदघाटन समारोह शुक्रवार शाम 6.30 बजे हुआ, जिसमें फिल्म अभिनेता अनुपम खेर मुख्य अतिथि रहे। इस वर्ष कर महोत्सव दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र और असरानी को समर्पित किया गया है। शिल्पग्राम में आयोजित महोत्सव के संयोजक अभिनेता राजा बुंदेला ने आयोजन के उद्देश्यों की जानकारी दी। उद्‌घाटन समारोह में , डीआईजी छतरपुर रेंज विजय खत्री, नप अध्यक्ष पप्पू अवस्थी, सीएमओ बसंत चतुर्वेदी, दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की संयोजक डाक्टर आस्था उपस्थित रहीं कार्यक्रम में मिट्टी, लकड़ी और लोहे से बने प्राचीन वाद्य यंत्रों के साथ लोक संगीत की आकर्षक प्रस्तुति दी गई।

हरदा जिले का प्रसिद्ध ‘काठी अनुष्ठान” लोकनृत्य दर्शकों के अलग का केंद्र रहा। इसके बाद मुंबई से आए कलाकारों ने फिल्मी गीतों पर प्रस्तुतियां दी। राजा बुंदेला ने बताया कि 11 साल के इतिहास में यह पहली बार है, जब किसी फिल्म का सीधा मंच से प्रदर्शन किया जा रहा है। शेष दिनों में महोत्सव की. फिल्में 7 टापरा टॉकीज में प्रदर्शित की जाएंगी। सात दिवसीय यह महत्व 22 दिसंबर तक बनेगा।

मुख्य अतिथि अनुपम खेर ने कहा कि खजुराहो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आने वाले वर्षों में और ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने कहा कि कलाकारों को जो पहचान और सम्मान मिलता है, यह जनता की बदौलत होता है, इसलिए हमें हीरो बनाने वाली जनता ही असली हीरो है। उन्होंने अपनी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ का जिक्र करते हुए बताया कि मध्य प्रदेश सरकार ने इसे टैक्स फ्री किया है और फिल्म को कई पुरुस्कार भी मिल चुके
हैं।

45 साल पुरानी उधारी चुकाई
समारोह के दौरान अनुपम खेर ने एक रोचक और भावुक किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि 45 साल पहले उन्होंने राजा बुंदेला से 80 रुपए उधार लिए थे। मंच पर पहले 100 रुपए निकालने के बाद उन्होंने जेब से 500 रुपए निकालकर राजा बुंदेला को देते हुए कहा कि आज उन्होंने यह उधारी चुका दी। इस पल पर राजा बुंदेला भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गई। राजा बुंदेला ने मंच से अनुपम खेर को महोत्सव का ब्रांड अंबेसडर बनाने की इच्छा प्रकट की तो अनुपम खैर ने कहा कि अगले वर्ष से उनकी टीम फेस्टिवल मे सहयोग प्रदान करेगी

बच्चों के लिए विशेष सत्र
महोत्सव के दौरान बच्चों के लिए एक विशेष सत्र भी आयोजित किया जा रहा है। फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर शैलेश पाठक (साई) ने बताया कि इस सत्र में बच्चों को फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन और मार्केटिंग की बारीकियां सिखाई गई। उन्होंने बताया कि ये अब तक 7 देशों में 100 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों का वितरण कर चुके हैं।
इस अवसर पर अनुपम खैर को सिने गौरव सम्मान से नवाजा गया श्री खैर ने धर्मेंद्र एवं असरानी सम्बंधित फिल्मों की प्रदर्शनी का उदघाटन एवं अवलोकन किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिलेभर में उत्साह के साथ मना देव उठनी ग्यारस का त्यौहार, देर रात तक आसमान में गूंजती रही आतिशबाजी     |     आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के सम्मान में जारी होगा डाक टिकट     |     सिलतरा पुलिस की कार्रवाई दो आरोपी गिरफ्तार     |     सीहोर के निजी अस्पताल में परिजन की मौत के बाद हंगामा, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन     |     30 वर्षों से आस्था और परंपरा की अलख जगा रहीं 80 महिलाएं     |     साँची में 28 और 29 नवम्बर को ‘महाबोधि महोत्सव’, बौद्ध दर्शन, कला, संगीत और साहित्य का होगा अनूठा संगम     |     रायसेन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत 108 जोड़ों का विवाह एवं निकाह सम्पन्न     |     NH – 45 भोपाल- जबलपुर का जर्जर सर्विस रोड जिम्मेदार बेपरवाह रायसेन     |     चंद्रपुरा में मंदिर निर्माण के लिए विधायक निधि से एक लाख रुपए स्वीकृत,डेढ़ किमी ग्लेबल सड़क भी बनेगी     |     26 वर्षीय अविवाहित युवती फांसी पर लटकी मिली     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811