Let’s travel together.

गैर-तकनीकी और उबड़-खाबड़ अवस्था में हो रहा सड़क निर्माण

0 171

नगर में चल रहे सड़क चौड़ीकरण के कार्य में भारी लापरवाही

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले के ​गैरतगंज नगर के 5 किलोमीटर के क्षेत्र में बीते वर्षों से चल रहे सड़क चौड़ीकरण के महत्वपूर्ण कार्य में निर्माण एजेंसी द्वारा गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही बरती जा रही है। वर्तमान में चल रहे कार्य में गैर-तकनीकी ढंग से और उबड़-खाबड़ अवस्था में सड़क का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण एजेंसी की इस घोर लापरवाही के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।
​ ​करोड़ों की लागत से चल रहे इस कार्य में, विशेष रूप से बस स्टैंड से बीना पुल क्षेत्र में, क्रांकीट सड़क और नाली का निर्माण चल रहा है। आरोप है कि ठेकेदार काम को जल्दबाजी में निपटाने के लिए अनियमिततापूर्वक और गैर-तकनीकी तरीके से काम कर रहा है। बस स्टैंड पर बनाई गई सड़क बिना किसी बेस के बनाई गई, जिसके कारण यह जगह-जगह से ऊंची-नीची है सड़क का ढाल (स्लोप) ठीक ढंग से न बनाए जाने के कारण भविष्य में पानी भराव की पूरी संभावना है। नाली की गुणवत्ता भी ठीक नहीं है, और निर्माण एजेंसी सड़क को एस्टीमेट के विपरीत कम चौड़ाई में बनाकर काम निपटाने की फिराक में है।
नगरवासी रमेश चंद, महेंद्र कुमार, नीलेश राय के अनुसार, हाल ही में बनाया गया नवनिर्मित पुल भी समतल नहीं है और कई स्थानों पर सड़क धंस गई है या गहरे गड्ढे बन गए हैं, जो निर्माण की दोयम दर्जे की गुणवत्ता को दर्शाता है।

अधिकारियों पर सांठगांठ का आरोप
​निर्माण की मॉनिटरिंग के लिए जिम्मेदार एमपीआरडीसी विभाग के अधिकारी सड़क की गुणवत्ता पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। नगरवासियों और स्थानीय नेताओं का आरोप है कि निर्माण एजेंसी और जिम्मेदार अधिकारियों के बीच सांठगांठ है, जिसके चलते निर्माण में दोयम दर्जे की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है।
​नगर परिषद अध्यक्ष ने जताई नाराजगी
​इस मामले में नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश सिंघई ने भी कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि निर्माण एजेंसी की घोर लापरवाही से सड़क का निर्माण गैर-तकनीकी ढंग से हो रहा है, जिससे नगर के मुख्य मार्गों पर जल भराव की स्थिति बद से बदतर हो जाएगी, जिस पर अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है।
​विधायक के निर्देशों की भी अवहेलना
​क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने भी सड़क निर्माण का निरीक्षण किया था। उन्हें कार्य ठीक न लगने पर उन्होंने एमपीआरडीसी के अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए थे। हालांकि, निर्माण एजेंसी और अधिकारियों ने विधायक के निर्देशों को भी ठेंगा दिखा दिया और निर्माण में कोई सुधार नहीं किया गया। विधायक के निरीक्षण की सूचना पर जो अधिकारी गैरतगंज पहुंचे थे, वे उसके बाद दोबारा दिखाई नहीं दिए।
​नगरवासियों में निर्माण एजेंसी की इस कारगुजारी और अधिकारियों की चुप्पी को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है, और वे तत्काल गुणवत्तापूर्ण निर्माण की मांग कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मनाया अपना 108वां स्थापना दिवस, उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल हुए शामिल     |     रीवा रिवर फ्रंट को देश में प्रथम स्थान: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का विभिन्न संगठनों ने किया अभिनंदन और आभार व्यक्त     |     आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसित किया जाएगा भिण्ड का जिला अस्पताल: उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मांढर में मातर महोत्सव में शामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     IDBI बैंक चरोदा धोखाधड़ी मामला: पीड़ितों को राशि वापसी शुरू, श्रेय को लेकर सियासत तेज     |     दादागिरी पड़ी भारी, दो युवक गिरफ्तार     |     60 प्रतिशत कैडर नियुक्ति का लाभ दिलाने की मांग, सहकारी कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय मंदिर  में भगवान महावीर का निर्वाणोत्सव हर्षोल्लास से मनाया     |     हाईवे-18 पर भूसे का खुला खेल, ओवरलोड वाहनों से हादसों का खतरा; जिले में चारे का संकट गहराने की आशंका     |     9 महीने से फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज पर लावारिस पड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार, जिम्मेदार बेखबर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811