Let’s travel together.

मिलिट्री कैंप के सामने धान से भरी ट्राली पलटी, कर्क रेखा पर ट्रैक्टर रोड से नीचे 8 फीट गहरी खाई गिरी,धान रोड पर बिखरी

0 162

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित बालमपुर मिलिट्री कैंप के सामने धान लेकर विदिशा की तरफ जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर रोड परी पलट गई। हालांकि इस दुर्घटना में किसी को किसी प्रकार की चोट नहीं आई है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार ट्रैक्टर बुधवार देर शाम धान लेकर विदिशा जा रहा था जैसे ही मिलिट्री कैंप के सामने ट्रैक्टर ट्राली पहुंचे तो सामने से दूसरा वाहन तेज गति से आ गया उसको बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने ट्रैक्टर ट्राली को रोड से नीचे उतर ही था रोड के नीचे की साइट गहरा गड्ढा आ जान के कारण ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे पूरी धान रोड पर बिखर गई। मजदूरों को बुलाकर वापस दूसरे दिन धान को ट्राली में भरा गया।

वही दूसरी दुर्घटना कर्क रेखा पर हुई। जहां एक ट्रैक्टर विदिशा से भोपाल की तरफ जा रहा था। कर्क रेखा के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होते हुए 8 फीट गहरी खाई में उतर गया। वह तो गनीमत रही की ट्रैक्टर नहीं पलटा नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो जाती। दोनों ही दुर्घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है।
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है ऐसा कोई सा दिन नहीं आता जिस दिन इस रोड पर चार से पांच दुर्घटनाएं ना होती हो। क्षेत्र के लोग कई वर्षों से रोड को चौड़ीकरण की मांग करते आ रहे हैं लेकिन उनकी मांगों तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811