मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम दीवानगंज से लेकर सेमरा रेलवे स्टेशन दीवानगंज तक ग्रामीणों के अतिक्रमण के कारण गांव में वाहन क्रॉसिंग में आ रही है समस्या
जबकि दीवानगंज में रविवार के दिन हाट बाजार भरता है जिसमें आसपास के 30 से 35 गांव के निवासी दीवानगंज में हॉट बाजार करने अपने वाहनों से आते हैं जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दीवानगंज, अंबाडी और सेमरा के ग्रामीणों ने अपने मकान और टीन सेट सीसी रोड से लगा रखें हैं।
दीवानगंज के रोड पर अगर कोई चार पहिया वाहन आ जाता है तो एक टू व्हीलर मोटरसाइकिल भी क्रॉसिंग नहीं हो सकती है। जिससे चार पहिया वाहन और बड़े वाहन जो रेलवे स्टेशन तक आते जाते हैं उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दीवानगंज से रेलवे स्टेशन सेमरा तक कई स्कूलों कि बसे भी आत जाती है उनको 3.5किलोमीटर के रास्ते से निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है अगर वाहन किसी दुकानदार की टीन सेट या समान से टकरा जाता है तो गांव के ग्रामीण वाहन वाले से लड़ने को तैयार हो जाते हैं। ऐसा मे कई बार विवाद की स्थिति बनी है फेक्ट्री चौराहा से लेकर रेलवे स्टेशन दीवानगंज तक वाहन चलाने वाले ड्राइवर को अतिक्रमण के कारण अपना वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है जब कोई एंबुलेंस या फायर ब्रिगेड आती है तो दीवानगंज रोड में निकलने में ही उसको आधा घंटा लग जाता है जिससे मरीज और डिलीवरी वालों को अस्पताल तक पहुंचने में काफी समस्या आती है
कुछ वर्ष पूर्व पंचायत द्वारा लिखित में अतिक्रमण की जानकारी तहसील सांची में दी गई थी उस समय तहसीलदार द्वारा दीवानगंज रोड से अतिक्रमण हटाने की मुहिम चली थी तहसीलदार द्वारा नोटिस दिए गए थे कि अपने मकान स्वेच्छा से तोड़ ले नहीं तो सरकारी अमला आकर तोड़ेगा। तोड़ने में जो खर्चा आएगा वह मकान मालिक से लिया जाएगा। कुछ ग्रामीणों से अतिक्रमण का चार्ज भी एक एक वसूला गया था। इतना कुछ तहसीलदार द्वारा किया गया था। इसके बाद आज तक कोई आमला नही आया और ना ही कोई अतिक्रमण की मुहिम चालू हुई। जिन लोगों ने मकान तोड़े थे उन्होंने उसी जगह पर फिर से बना लिए है रविवार के दिन बाजार से चार पहिया वाहन नहीं गुजर सकता इससे बाजार लगाने वाले व्यापारी को काफी समस्या झेलना पड़ रही है जब भी कोई चार पहिया वाहन बाजार के दिन निकलता है तो व्यापारी की दुकानों पर चढ़ता हुआ निकलता है जिससे कई लोगों का नुकसान भी हो जाता है इसी रोड से रेलवे स्टेशन तक कई गाड़ियां रोज आती जाति है यहां पर रेलवे स्टेशन भी है इसके बावजूद भी रोड दिना दिन सकड़ा होता जा रहा है गांव के लोगों ने सरकारी नालियों को भी नहीं छोड़ा ,नालियों को भी अपने कब्जे में लेकर अपने घर के सामने नालियों के ऊपर चबूतरा बना लिए हैं। नालियों पर चबूतरा बन जाने के कारण नालियां भी साफ नहीं हो पाती है
ग्राम वासियों की मांग है कि इस रोड को चौड़ा करा जाए नहीं तो आने वाले समय में इस रोड पर निकलना और भी मुश्किल हो जाएगा। मांग करने वालों में रिंकू प्रजापति, सुरेश साहू ,राकेश कुशवाहा, अनिल साहू ,चंदा तिवारी, छत्रपाल साहू ,मुकेश साहू, मोनू साहू ,फरीद खान ,समीम खान आकाश साहू , मोहन मालवीय , राजन मालवीय , मोनू साहू राकेश साहू संजय साहू इन सभी लोगों की मांग है कि दीवानगंज , अंबाडी और सेमरा में अतिक्रमण की मुहिम चालू की जाए जिससे रोड चौड़ा हो सके जिससे रेलवे स्टेशन तक आने जाने वाले लोगों को परेशानी ना हो।
इनका कहना हे
दीवानगंज पंचायत द्वारा पहले भी अतिक्रमण की सूचना तहसील और राजस्व विभाग को दे चुके हैं। ग्राम सभा की बैठक में अतिक्रमण का प्रस्ताव पारित कर सभी दुकानदारों को नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद भी दुकानदार अपना टिन सेट नहीं हटाएंगे तो जुर्माना वसूला जाएगा।
दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक
रोड से वाहन निकलना मुश्किल हो रहा है। दुकानदारों ने अपना सामान आरसीसी रोड से लगा रख कर रखा है। जिससे वाहन चालकों को परेशानी आती है। दीवानगंज से कई वाहन रेलवे स्टेशन दीवानगंज आते जाते हैं।
दीवानगंज सचिव राम प्रसाद मालवीय
रोड पर वाहन क्रॉसिंग में समस्या आ रही है इसके बावजूद भी ग्रामीणों ने अपने मकान और टीन सेट आरसीसी रोड से लगा कर रखे हैं। रोड को चौड़ा होना चाहिए ताकि वाहन चालक को सुविधा मिल सके क्रॉसिंग में।
पिंकी साहू, रानी साहू, मुकेश साहू, छत्रपाल साहू, राकेश कुशवाह पंच दीवानगंज