Let’s travel together.

भोपाल ड्यूटी करने जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने  मारी टक्कर हाथ पिक्चर सिर में गंभीर चोट

0 71

– दूसरी घटना में  भोपाल से विदिशा जा रहे मोटरसाइकिल चालक को भी अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर गंभीर रूप से घायल

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है इस रोड पर पहले की अपेक्षा अब और ज्यादा दुर्घटना होने लगी है। इन दुर्घटनाओं से जहां आम आदमी परेशान है तो वही पुलिस प्रशासन भी खासा परेशान होता है।
सुबह 6 बजे कस्तूरी वाटिका कॉलोनी दीवानगंज से भोपाल ड्यूटी करने जा रहे सम्राट राय चौधरी उम्र 49 वर्ष को भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित देहरी गांव के शिव मंदिर के सामने अज्ञात वाहन ने जोरदार स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।
जिससे स्कूटी सवार सम्राट राय चौधरी रोड पर ही गिर गए। उनको जिस गाड़ी ने टक्कर मारी थी उसके चालक ने उठाया और उनका नाम और गांव का नाम पूछ कर अपनी गाड़ी लेकर रफू चक्कर हो गया। राहगीरों की सहायता से सम्राट राय चौधरी को भोपाल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है जहां पर डॉक्टरों ने एक हाथ फैक्चर और सर में गंभीर चोट बताई है। सम्राट राय चौधरी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

वहीं दूसरी घटना में भोपाल से अपने घर विदिशा जा रहे विशाल सूर्यवंशी  को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे विशाल सूर्यवंशी गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस  के पायलट  नरेंद्र अहिरवार द्वारा घायल विशाल सूर्यवंशी को आदमपुर रायसेन रोड से ले जाकर एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है जहां पर इलाज जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुरानी मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार     |     खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811