मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज स्थित एकीकृत शासकीय कन्या माध्यमिक शाला एवं शासकीय माध्यमिक शाला खोहा में यूएनसीआरसी (संयुक्त राष्ट्र बाल अधिकार समझौता) एवं बाल हितेषी पंचायत निर्माण करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सरपंच गिरजेश नायक, सामाजिक कार्यकर्ता दीक्षित , जनपद अध्यक्ष अर्चना , शिक्षकगण एवं जनप्रतिनिधि वेल्सपेन कंपनी के हरेंद्र सिकरवार एवं निवसीड संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रस्तुत स्वागतम गीत से गई इसके बाद, बच्चों को यूएनसीआरसी और बाल अधिकार समझौता क्या है
उसके बारे में विस्तार से चर्चा की इस वर्ष को इतने उत्साह से क्यों मनाया जाता है उसको साझा किया गया ।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने बच्चों को बाल अधिकारों के महत्व और इसकी आवश्यकता के बारे में जानकारी दी। ओर बाल अधिकार समझौते की बधाइयां दी
इस अवसर पर सरपंच द्वारा आशीष वचन दिए गए कि बाल अधिकारों का पालन करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और उनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों ने भी अपनी प्रस्तुति दी और बाल अधिकारों के बारे में अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन निवसीड संस्था एवं वेलस्पन के सदस्यों ने किया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करना था ।