विजी लवानिया गौहरगंज, रायसेन
अज्ञात वाहन ने आयुष यादव, पिता हाकम सिँह यादव निवासी अमोदा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्चे कि साईकल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
प्राप्त जानकरी की अनुसार बच्चे का सर सड़क के बीच की रेलिंग से जा टकराया एवं आयुष के सर पर गंभीर चोट आ गई। मृत आयुष का पुलिस द्वारा पंचनामा बनाकर व पोसमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।

बताया गया कि आयुष अपने मित्रों के साथ हाइवे क्रॉस कर अमरुद खाने गया था। प्रत्यक्षदर्शीयों की माने तो, सड़क किनारे खडे ट्रक की आड़ होने से आयुष साईकल लेकर सड़क पर आ रहा था उसी वक्त तेज़ रफ़्तार कार की चपेट में आगया। बता दें कि आयुष के पिता पहले ही शांत हो गये हैं। दो भाइयों में आयुष छोटा था। घटना के बाद अमोदा ग्राम में शोक की लहर है। घटना स्थल के पास पेट्रोल पम्प के सिसिटीवी खंगालने में जुटी पुलिस।