Let’s travel together.

गोलगप्पे खाने को लेकर हुआ विवाद, जमकर चले लात, घूसे और पत्थर, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

0 91

– पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज किया

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में गोलगप्पे (टिक्की) खाने के दौरान पानी गिरने को लेकर हुआ मामूली विवाद दो दिन बाद मारपीट में बदल गया। 10 नवंबर को 4 आरोपियों ने मंडी से लौट रहे दो युवकों का रास्ता रोककर उन पर लात-घूंसों से हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। यह विवाद 8 नवंबर को एक टिक्की ठेले पर शुरू हुआ था। इस मारपीट की घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पानी गिरने को लेकर कहासुनी हुई थी –

बताया जाता है कि पवन पुत्र विक्रम लोधी (20), निवासी ग्राम पायगा, थाना मायापुर, ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, 8 नवंबर को बस स्टैंड पर आकाश के टिक्की ठेले पर दीपक लोधी, अर्जुन लोधी, अमित लोधी और अंशुल लोधी (सभी निवासी कछौआ) के साथ पानी गिरने को लेकर उनकी कहासुनी हुई थी।

रास्ता रोककर मारपीट शुरू कर दी-

पवन ने बताया कि 10 नवंबर को जब वह अपने साथी बीकेश पाल के साथ मंडी से खाद लेकर लौट रहा था, तभी डाक बंगला के पास इन चारों आरोपियों ने उनका रास्ता रोका। इस मामले में आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और गुम्मों से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में पवन और बीकेश दोनों घायल हो गए, जिनके सिर और शरीर पर चोटें आईं।

पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज किया-

घटनास्थल पर मौजूद प्रतिपाल पाल और लोकेश यादव ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। फरियादी पवन के अनुसार, हमलावर जाते समय उन्हें जान से मारने की धमकी भी देकर गए। दूसरी ओर, आरोपियों की तरफ से भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811