सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
सांसद खेल महोत्सव का सोमवार को गैरतगंज तहसील में भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर खेल भावना के प्रतीक रथ यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जनप्रतिनिधियों द्वारा निकाली गई एक मशाल रैली के साथ हुई।
तहसील क्षेत्र के कस्बा गढ़ी में सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत निकाले गए खेल रथ का ग्राम पंचायत द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

देवनगर से शुरू हुआ यह खेल रथ सोमवार दोपहर को ग्राम पंचायत गढ़ी पहुंचा। रथ के आगमन पर ग्राम पंचायत के सरपंच सैयद मसूद अली पटेल, बीजेपी नेता भागचंद चोरसिया, हिउस अध्यक्ष रवि चौरसिया, प्राचार्य भगवान सिंह खंगार, चोकी प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा, मोनू मंसूरी, राहुल जाटव, नितिन महेश्वरी, शोएब खान, अयान खान, सहित खेल प्रतिभागियों ने रथ पर सवार होकर मशाल जुलूस निकाला।

मशाल जुलूस में स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों और आमजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे पूरे माहौल में उत्साह और जोश भर गया। इसी भव्य आयोजन के साथ में सांसद खेल महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हो गया।