Let’s travel together.

सांची मे चोरों ने  रात्रि में धावा बोला सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी

0 154

देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन 

वार्ड नं 13 मे सूने घर में चोरों ने हाथ साफ कर दिया जब घर में ताला लगा हुआ था ।जिसकी रिपोर्ट थाना सांची मैं की गई है पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार वार्ड नं 13 मे रहने वाले नगर परिषद मे कम्प्यूटर आपरेटर सुनील यादव के घर में मंगलवार रात उस समय चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया जब घर में ताला लगा हुआ था बताया जाता है सुनील यादव विदिशा स्वर्ण कार कालोनी में निवास रत हैं जबकि उनकी माता कमला वति यादव सांची मे रहती हैं तथा वह अपने रिश्तेदारों के यहाँ एक माह पहले उ प्र गई हुईं थीं तथा घर में ताला लगा हुआ था ।जब पडोसियों ने सुबह सूने घर का गेट खुला देखा तो उन्हें सूचना दी तब उन्होंने अपने बेटे विदिशा मे निवास रत सुनील यादव को सूचना दी ।सुनील यादव ने पहुंच कर अपने घर को देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था तब उन्होंने तत्काल सांची थाने में चोरी की घटना की शिकायत दर्ज कराई ।

पुलिस ने घटना का निरीक्षण किया एवं आसपास लोगों से भी जानकारी ली ।जबकि इस घर में कैमरे लगे हुए थे उसमे दो लोग दिखाई दे रहे है कैमरे के फुटेज सुनील यादव द्वारा पुलिस को उपलब्ध कराये गए है इस चोरी मे सोने चांदी के जेवरात जिनकी कीमत लगभग 20 हजार रुपए बताई गई है चोरी चले गए ।पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया है तथा सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने शुरू कर दिये हैं ।इस मामले में थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी ने बताया कि चोरी की घटना में सीसीटीवी कैमरे के फुटेज प्राप्त हुए हैं हम इस आधार पर जानकारी जुटा रहे है शीध्र ही चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले पुलिस गिरफ्त में आ जायेंगे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811