Let’s travel together.

भोजपुरी फ़िल्म ‘परिवार’ एवं बुंदेलखंडी फ़िल्म ‘गाइड – एक प्रेम कथा’ की शूटिंग खजुराहो में गाने के साथ संपन्न

0 133

खजुराहो से सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट

विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो में चल रही भोजपुरी फ़िल्म ‘परिवार’ एवं बुंदेलखंडी फ़िल्म ‘गाइड – एक प्रेम कथा’ की शूटिंग का समापन दो खूबसूरत गाने की फिल्मांकन के साथ हुआ। अंतिम दिन की शूटिंग में कलाकारों और तकनीकी टीम के बीच उल्लास और उत्साह का माहौल रहा।

फ़िल्मों के प्रमुख कलाकार जय यादव, अनिता साहू, काजल त्रिपाठी, मनोज टाइगर, आरिफ शहडोली, चंदा राजपूत, गीतिका, वर्षा सिंह, पिंटू यादव, परितोष कुमार, शुभम सिंह, मन्त्री शर्मा, पूजा मिश्रा कल्याण सेन, सौरभ कुमार, देव अहिरवार, अंशिका सिंह, प्रिंस मदेशिया, शैलेन्द्र चौरसिया, सुनील सोन्हिया आदि कलाकारों ने अपनी अदाकारी से दर्शकों के दिलों को छू लेने का वादा किया है। शूटिंग के दौरान खजुराहो के मनमोहक मंदिरों और प्राकृतिक सौंदर्य को कैमरे में शानदार ढंग से कैद किया गया।
दोनों फिल्मों का निर्देशन करने वाले सुप्रसिद्ध निर्देशक सूरज शाह ने बताया कि दोनों फ़िल्मों की कहानी पारिवारिक मूल्यों और प्रेम के भावनात्मक पक्ष को दर्शाती है। बुंदेलखंड की सांस्कृतिक झलकियों के साथ भोजपुरी माटी की महक भी इन फिल्मों में दिखाई देगी।उल्लेखनीय है निर्देशक सूरज शाह ने 5 सुपर डुपर फिल्म दीवानापन, जीजाजी की जय हो तू मेरा आशिक, तू तू मेरी मेरी मोहब्बत है का निर्देशन किया है

फिल्म की प्रस्तुतकर्ता अनिता साहू ने बताया कि यह पूर्णतः पारिवारिक फिल्म है इस फिल्म की शूटिंग मध्यप्रदेश में करने का उद्देश्य मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देना और मध्यप्रदेश की प्रतिभाओं को फिल्म उद्योग की मुख्य धारा से जोड़ना है
फ़िल्म की यूनिट ने शूटिंग पूर्ण होने पर एक-दूसरे को बधाई दी वहीं अंतिम दिन श्यामा इंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की तरफ से सभी कलाकारों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए और समूह फोटो खिंचवाकर इस यादगार पल को संजोया। फिल्म के कार्यकारी निर्माता विवेक शर्मा, सिनेमेटोग्राफर जितेंद्र यादव, तकनीकी टीम में सह निर्देशक दीपक चौहान, कला शैलेन्द्र चौरसिया, संवाद कल्याण सेन,, कोरियोग्राफर डांस मास्टर सुदामा हैं
अब दोनों फ़िल्में पोस्ट-प्रोडक्शन के चरण में प्रवेश करेंगी, और जल्द ही दर्शकों के बीच रिलीज़ की जाएंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

35 करोड़ का गेहूं बना 150 करोड़ का ज़हर!रायसेन के वेयरहाउस में सड़ता रहा अनाज, करोड़ों रुपए फूंककर भी नहीं बचा पाए अधिकारी     |     रायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक लगेगा राष्ट्रीय स्तर का ‘उन्नत कृषि मेला, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     गेहूं खरीदी में व्यापारियों का हित साध रही है सरकार,किसानों को एक एक दाने का समर्थन मूल्य मिले,किसान डिफाल्टर होने की कगार पर-अजय सिंह     |     नरवाई की आग से चने की कटी फसल हुई खाक     |     पर्वत रोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर चढ़ाई करने के लिए निकली     |     मार्ग बदहाल, गारंटी खत्म होने से पहले मरम्मत की मांग तेज, अगले महीने हो रही है गारंटी खत्म     |     बेमौसम बारिश और आंधी का कहर, पेड़ गिरे,फसलें बर्बादी के कगार पर, किसान चिंतित     |     हनुमान जयंती पर  निकाली गई भव्य शोभायात्रा ,उमड़ा जनसैलाब     |     नाहर फैक्ट्री में फिर मौत: श्रमिक की जान गई, प्रबंधन गेट के भीतर छिपा रहा     |     मानस का अनुसरण कर व्यक्ति अपने जीवन को सफल और संतुलित बना सकता है     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811