Let’s travel together.

साइबर क्राइम से सतर्क रहने की जरूरत: गढ़ी स्कूल में पुलिस ने बताए सुरक्षित रहने के गुण

0 83

गैरतगंज पुलिस ने छात्र-छात्राओं को महिला अपराधों और ऑनलाइन ठगी से बचाव की जानकारी दी

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज ​रायसेन

वर्तमान परिवेश में साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों के मद्देनजर, इसके बचाव के लिए जन जागरूकता ही एकमात्र उपाय है। अपराधी अलग-अलग तरीकों से भोले-भाले लोगों को अपने झांसे में फंसाते हैं। इसके साथ ही, महिला अपराधों से बचाव के लिए भी जागरूक रहना आवश्यक है।
​ यह संवाद तहसील क्षेत्र के कस्बा गढ़ी के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में आयोजित पुलिस एवं स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच हुई कार्यशाला में सामने आया।
​​कार्यक्रम में थाना प्रभारी गैरतगंज डीपी लोहिया, ग्राम पंचायत गढ़ी सरपंच सयैद मसूद अली पटेल, गढ़ी चौकी प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा, स्कूल प्राचार्य भगवान सिंह खंगार, एवं हिउस अध्यक्ष रवि चौरसिया, नितिन महेश्वरी, विशेष रूप से मौजूद रहे। थाना प्रभारी डीपी लोहिया ने स्कूली छात्राओं को महिला अपराधों की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं को मानव दुर्व्यवहार के खिलाफ चुप नहीं रहना चाहिए, बल्कि खुलकर आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने मानव दुर्व्यवहार के अंतर्गत आने वाले अपराधों के बारे में बताया, जिनमें बच्चों से भीख मंगवाना, अश्लीलता पूर्ण सामग्री तैयार करवाना, जबरदस्ती काम करवाना, महिलाओं और बच्चों की खरीद-फरोख्त कर उनसे वेश्यावृत्ति करवाना, बंधुआ मजदूरी करवाना शामिल है। उन्होंने इन अपराधों से बचने एवं सतर्क रहने के उपाय भी बताए।

साइबर अपराधों से बचाव पर जोर

​लोहिया ने वर्तमान में सबसे अधिक हो रहे साइबर अपराधों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नकली पुलिस कॉल से सावधान रहें, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन शॉपिंग ठगी, फर्जी वेबसाइट/पेज से ठगी, और वॉट्सऐप पर भेजे जाने वाली एपीके (APK) फाइलों से ठगी जैसे विभिन्न साइबर अपराधों से कैसे बचा जा सकता है।
​उन्होंने विशेष रूप से सोशल मीडिया का सावधानी से उपयोग करने की सलाह दी, जिसमें किसी भी अफवाह को बिना जांचे-परखे आगे नहीं बढ़ाना, और सामाजिक समरसता खत्म करने वाले मैसेज से दूर रहना शामिल है। इस अवसर पर बच्चों को यातायात नियमों की भी विस्तृत जानकारी दी इस मौके पर राजवीरसिंह, विजय सिंह चौहान, सहित बड़ी।संख्या मे लोग मौजूद थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811