Let’s travel together.

शिवमंदिर स्तूप चौराहा बना खतरे का केन्द्र, सुरक्षा व्यवस्था नदारद

0 247

देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन

नगर का शिवमंदिर चौराहा, जिसे स्तूप चौराहा भी कहा जाता है, इन दिनों नगर का सबसे व्यस्ततम स्थान बन चुका है। यह चौराहा राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ा होने के कारण दिनभर भारी वाहनों की आवाजाही से गुलजार रहता है। साथ ही यही मार्ग स्तूपों की ओर जाने वाले देश-विदेशी पर्यटकों के आवागमन का प्रमुख मार्ग भी है।
स्थानीय नागरिकों के लिए यह चौराहा रेलवे स्टेशन, बसस्टैंड एवं बाजार तक आने-जाने का एकमात्र रास्ता है। किंतु लगातार बढ़ते यातायात और वाहनों की तेज रफ्तार के चलते इस मार्ग को पार करना अब खतरे से खाली नहीं रहा।
नागरिकों का कहना है कि प्रशासन द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से यहां कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। न तो ट्रैफिक पुलिस की तैनाती होती है और न ही कहीं गति नियंत्रण या सावधानी बरतने के संकेतक बोर्ड लगाए गए हैं। परिणामस्वरूप आए दिन इस चौराहे पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
नगरवासियों की मांग है कि इस चौराहे पर शीघ्र ही ट्रैफिक सिग्नल, गति अवरोधक (स्पीड ब्रेकर) और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं तथा यातायात पुलिस की नियमित ड्यूटी सुनिश्चित की जाए, ताकि यहां आने-जाने वाले नागरिकों और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
हालांकि यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है, परंतु प्रशासन जानकर भी अनजान बना हुआ है। इस उपेक्षा के चलते नगरवासियों में रोष व्याप्त है और वे शीघ्र ठोस कदम उठाने की अपेक्षा कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रियायशी इलाकों में गंदगी फैलाते सुअर स्वच्छता को दिखा रहे ठेगा      |     संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650 जयंती के अवसर पर आयोजित होगी कलश वंदन यात्रा      |     राखी के रिश्ते को किया कलंकित, 16 साल की नाबालिग का बनाया वीडियो     |     दीवानगंज चौकी परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण     |     कंधों पर कांवड़, जुबां पर भोलेनाथ का नाम; उज्जैन महाकाल से विदिशा तक आस्था की पदयात्रा     |     पीएम श्री स्कूल की छात्राओं ने किया निजी कॉलेज का शैक्षणिक भ्रमण     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर 2 फीट गहरा गड्ढा, हादसे के मुहाने पर वाहन चालक     |     बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811