Let’s travel together.

हमलावरों ने मंदिर में पूजा करते कुल्हाड़ी से किया वार, तड़पकर मौके पर निकला दम

98

पुजारी जब मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहा था इसी दौरान तीन अज्ञात हमलावर आए और कुल्हाड़ी से पुजारी के सिर पर एक के बाद एक कई वार कर दिए। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर ही गिर गया।

जगदलपुर के बीजापुर जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र के मंदिर पारा में बीती रात पूजा करने के दौरान अज्ञात लोगों ने पुजारी की कुल्हाड़ी मार हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए जांच में जुट गई। पुलिस द्वारा पूछताछ शुरू की गई है। घटना शनिवार शाम की है।

मामले की जानकारी देते हुए मिरतुर थाना प्रभारी ने बताया की मिरतुर के मंदिरपारा में रहने वाला रामा राम कडती 30 वर्ष शनिवार की शाम को अपने घर से कुछ दूरी पर ही बने शिव मंदिर में पूजा कर रहा था। करीब सात बजे के लगभग अचानक 3 लोग हाथ में कुल्हाड़ी लेकर मंदिर पहुंचे। जहां पूजा करने के दौरान रामा राम के सिर में कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में रामा राम की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद से लोगों में डर का माहौल है। वहीं, आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। मिरतुर थाना प्रभारी ने इस घटना को नक्सली घटना से इंकार किया है। उनका कहना है कि, किसी तरह का नक्सली पर्चा नहीं मिला है। पुलिस जांच में जुटी हुई है, फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। साथ ही शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। आसपास के लोगों का कहना था की रामा राम के घर से कुछ दूरी पर ही मंदिर होने के कारण पूजा पाठ वहीं, करता था। मृतक शादीशुदा था, लेकिन उसके बच्चे नहीं थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

कांग्रेस सेवा दल ने निकाली रैली किया ध्वाजारोहण      |     सूखा करार मे बडे स्तर पर चल रहे वेश्यावृत्ति को लेकर ग्रामीणों ने थाना प्रभारी के नाम सौंपा ज्ञापन      |     लूट की वारदात करनेवाले लुटेरों को तत्काल पकडऩे मे पुलिस को मिली बडी सफलता     |     लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811