शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
सिलवानी थाना क्षेत्र केसियरमऊ के पास ग्राम मेहका से एक दुखद खबर सामने आई है। ग्राम मेहका निवासी छियालीस वर्षीय गोटीलाल पिता कंछेदीलाल की खेत पर काम करते समय सर्पदंश से मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, गोटीलाल रोज की तरह अपने खेत पर काम करने गए थे, जहां यह हादसा हुआ। परिजन तत्काल उन्हें सिलवानी सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। गौरतलब है कि सिलवानी क्षेत्र में इन दिनों सर्पदंश की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।