Let’s travel together.

तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत

0 122

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

नगर के गंभीरिया मोहल्ला निवासी एक युवक को तेजरफ्तार ट्रैक्टर चालक ने जोरदार टक्कर मार दी, ओर मौके से फरार हो गया।
दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्जकर उसकी एवं वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

सब -इंस्पेक्टर आरके चौधरी ने बताया कि नगर के चुरक्का ईश्वर नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के सामने वाली सड़क पर एक तेजरफ्तार ट्रैक्टर चालक ने गंभीरिया निवासी अजय उर्फ अज्जू यादव पिता भगवान दास यादव 35 वर्ष को सामने से जोरदार टक्कर मार दी जिससे वो गंभीररूप से घायल हो गए , जिन्हें बेगमगंज से प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी स्थिति स्थिर रहने के बाद भी बेगमगंज लेकर आ गए। जहां उनकी मौत होने पर पुलिस ने आज मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्जकर विवेचना में लिया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811