Let’s travel together.

रीवा में अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

0 66

– शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार व मानवीय गुणों का होना आवश्यक – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

– 36 सैनिक स्कूलों के 460 प्रतिभागी करेंगे सहभागिता

रीवा। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार व मानवीय गुणों का होना आवश्यक है। जिस प्रकार सुंदर फूल में खुशबू न हो और शिक्षित व्यक्ति में संस्कार न हो तो वह देश व समाज के किस काम का। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सैनिक स्कूल रीवा में अखिल भारतीय सैनिक स्कूल खेल प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ किया।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि खेल प्रतियोगिता में कश्मीर से लेकर केरल तक के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। आप सब पूरे प्रयास से जीतने की कोशिश करें और आगे बढ़ें। यदि नहीं जीत पाते हैं तो जीतने की ललक मन में रहे। उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूल रीवा देश के प्रमुख सैनिक स्कूलों में है। इस स्कूल का मस्तक गर्व से और ऊंचा हो जाता है क्योंकि देश के थल सेनाध्यक्ष व नौ सेनाध्यक्ष इसी स्कूल के विद्यार्थी हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की सेना ने जो शौर्य दिखाया है उसमें इन दोनों सेनाध्यक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उप मुख्यमंत्री ने खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं तथा सैनिक स्कूल प्रबंधन से अपेक्षा की कि सभी को व्हाइट टाइगर सफारी का भ्रमण अवश्यक कराएं।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रतियोगिता के समापन समारोह में थल सेनाध्यक्ष व नौ सेनाध्यक्ष रीवा आएंगे जो हम सबके लिए गर्व की बात होगी। इससे पूर्व उप मुख्यमंत्री ने सैनिक स्कूल में वीर शहीदों के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की रक्षा में अपना बलिदान देने वाले अमर शहीद हमें अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देते रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि सैनिक स्कूल रीवा में 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक बास्केट बाल, वॉलीबाल तथा एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में मेजबान सैनिक स्कूल रीवा सहित देश भर के 36 सैनिक स्कूलों के 460 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। ये सभी खिलाड़ी गत वर्ष आयोजित ग्रुप स्तर की प्रतियोगिताओं के विजेता हैं और अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में प्राचार्य कर्नल अविनाश रावल, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रतिभागी छात्र-छात्राएं एवं आफिशियल्स उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |     सांसद खेल महोत्सव समापन कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित     |     यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के निर्विरोध अध्यक्ष बने हेमंत उपाध्याय     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में पाँच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ     |     राइट क्लिक::सनातनी एकता पर गहरी चोट है यूपी का यह ‘सवर्ण-संघर्ष’…अजय बोकिल     |     डोंगरगढ़ में आयोजित आचार्य श्री के द्वितीय समाधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिवराजसिंह चौहान      |     गांव की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली परेड में हुई शामिल     |     हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, तिरंगे की शान में सजा ऐतिहासिक नगरी सांची     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811