रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
नगर के समाजसेवी विनोद जैन को वैश्य महासम्मेलन का रायसेन जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता व प्रदेश महामंत्री जगदीश मित्तल के अनुशंसा पर प्रदेश संगठन महामंत्री सुधीर अग्रवाल द्वारा महासम्मेलन का रायसेन जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया । उनकी नियुक्ति पर विनोद जैन ने कहा कि वैश्य महासम्मेलन सिर्फ समाज के लोगों को एकता के सूत्र में ही नहीं बांधता बल्कि समाज को जीवन जीने की कला सिखाता है। महासम्मेलन नियमित कार्यक्रमों से समाज में पारिवारिक सामंजस्य स्थापित होता है। इस अवसर पर भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा , वैश्य महासम्मेलन के उपाध्यक्ष ओपी बंसल, संभाग अध्यक्ष ओपी गुप्ता, रायसेन जिले के प्रभारी राजेंद्र अग्रवाल, प्रह्लाद किशोर जैन, महिला जिला अध्यक्ष नमिता अग्रवाल, मुकेश गोयल, राजीव जैन, कैलाश गुप्ता भाजपा मंडल महामंत्री अमित जैन सहित अन्य लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं।