Let’s travel together.

दीपोत्सव के बाद ग्रामीण अंचलों में मढ़ई मेलों का दौर शुरू प्रतापगढ़ में पारंपरिक धूमधाम से आयोजित हुआ मेला

0 183

– बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने की पूजा अर्चना

सिलवानी रायसेन। दीपोत्सव के समापन के साथ ही क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में पारंपरिक मेला-मढ़ई का दौर प्रारंभ हो गया है।
प्रतिदिन किसी न किसी गांव में
मेला आयोजित हो रहा है, जहां स्थानीय लोगों के साथ आसपास के गांवों के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में पहुंचकर उत्सव का आनंद ले रहे हैं।
इसी क्रम में क्षेत्र की आदिवासी अंचल ग्राम पंचायत प्रतापगढ़ में पारंपरिक मढ़ई मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले में पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत,भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक रघुवंशी, भाजपा जिला मंत्री संदीप शर्मा भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू पप्पू ठाकुर आदिवासी धर्माचार्य देव दास उईके मोजूद रहे

कार्यक्रम का शुभारंभ मढ़ई माता पूजन, के साथ किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने मोर पंख लगी पवित्र ढालों का पूजन किया तथा उपस्थित जनसमूह से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने मढ़ई मेले की सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह मेला आदिवासी समाज की परंपराओं, मान्यताओं और जीवन मूल्यों का प्रतीक है। गांवों से पहुंचे लोगों ने मेले में घरेलू आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी की, वहीं बच्चों ने झूलों और मनोरंजक झांकियों का आनंद लिया।

मेले में मिठाइयों और पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। ग्रामीणों ने परिवार सहित इनका स्वाद लिया और एक-दूसरे को मेला-मढ़ई की शुभकामनाएं दीं।
इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया, जिसमें ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया और आवश्यक परामर्श प्राप्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाथों से तैयार मां वैष्णो देवी की भव्य प्रतिमा गांव में भ्रमण के बाद पहाड़ पर की स्थापित     |     करवा चौथ को लेकर हॉट बाजार में बढ़ी रौनक, पूजन सामग्री और श्रृंगार की दुकानों पर पहुंच रहीं महिलाएं     |     त्याग, समर्पण और पुण्य से संवरेगा जीवन-मुनि श्री      |     मुनिसंघ के गीतांजलि ग्रीन सिटी में प्रवचन आज      |     शरद पूर्णिमा पर तीनबत्ती पर नाटिका और भजन संध्या आज     |     करैरा में श्रीराम कथा शुरू होने से पहले पंडाल के डोम में लगी आग, 15 मिनट में पाया काबू     |     शिवपुरी की थीम रोड पर घटिया निर्माण की खुली पोल, 4 साल में ही उखड़ी गिट्टियां     |     मध्यप्रदेश की बाग प्रिंट कला श्रीलंका में बिखेरेगी अपनी छटा     |     बीड़ी श्रमिकों की समस्याओं को लेकर सरपंच ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार     |     पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811