Let’s travel together.

छत्तीसगढ़ एलपीजी वितरक संघ एक सूत्रीय मांग को लेकर आंदोलन पर

0 307

– सचिव पेट्रोलियम मंत्रालय के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सुरेंद्र जैन रायपुर

भारत सरकार की सार्वजनिक तेल कंपनी, IOCL, HPCL एवं BPCL के एलपीजी वितरक अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन पर हैं चरणबद्ध आंदोलन के प्रथम दिन छत्तीसगढ़ एलपीजी वितरक संघ ने अपने अपने जिलों में सचिव पेट्रोलियम मंत्रालय के नाम कलेक्टरों को ज्ञापन सौंपा है रायपुर में भी संघ के सदस्यों ने ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में एलपीजी वितरक के सेवा शुल्क एवं होम डिलीवरी प्रभार में वृद्धि की एक सूत्री मांग की गई है।
एलपीजी डिस्टीब्यूटर एसोसिएशन के सदस्य राजेश भेड़िया ने बताया गया कि, भारत सरकार की तीनों सार्वजनिक तेल कंपनियों के एलपीजी वितरक अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर 24 अक्टूबर से चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करे रहे हैं आंदोलन के प्रथम चरण में सभी वितरक व उनके कर्मचारीयों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया तथा जिला कलेक्टर को सचिव पेट्रोलियम मंत्रालय के नाम ज्ञापन सौंपा है
आंदोलन का द्वितीय चरण में 29 अक्टूबर 2025: शाम 7:00 बजे सभी वितरक अपने जिला मुख्यालय पर मसाल / मोमबत्ती जलाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

आंदोलन के तृतीय चरण में 6 नवंबर 2025 गुरुवार नो मनी नो इंडेंटः न पैसा जमा करेंगे न इंडेंट करेंगे। अंतिम चरण में यदि एलपीजी वितरक के सेवा शुल्क एवं होम डिलीवरी प्रभार में वृद्धि नहीं की गई तो एलपीजी वितरक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा करेंगे।
एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के स्थानीय पदाधिकारियों ने जानकारी दी है कि भारत गणतंत्र के सभी वितरक अपनी मांगों को लेकर क्रमबद्ध तरीके से आंदोलन करने के लिए विवश हैं क्योंकि भारत सरकार द्वारा महंगाई के अनुपात में उनके द्वारा की जा रही होम डिलीवरी एवं प्रशासकीय शुल्क में लंबे समय से वृद्धि नहीं की गई है, जिससे वितरक अपनी बेहतर सेवा देने में कठिनाइयों का सामना कर रहा है। एसोसिएशन ने भारत सरकार से अनुरोध किया है कि उनकी मांगों को तुरंत स्वीकार करने का कष्ट करें अन्यथा अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने के अलावा उनके पास और कोई विकल्प नहीं है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश पटवारी संघ का प्रदेशव्यापी आंदोलन तेज,3 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पटवारी     |     अब छत्तीसगढ़ में भी तीन घंटे में मिलेगा दस केजी घरेलू सिलेंडर,इंदौर भोपाल के बाद रायपुर में भी वितरण शुरू     |     भोपाल विदिशा हाईवे-18 पर  पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 चालान, 3,900 रुपए जुर्माना वसूला     |     बहेसर तुलसी में होगा लोकार्पण और भूमिपजन करोड़ो की मिलेगी सौगात      |     चरित्र पर संदेह के चलते युवती की हत्या करने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     वनरक्षक पर गंभीर आरोप: सरकारी वाहन से युवक को मारी टक्कर मारपीट और झूठे प्रकरण की शिकायत     |     न्यायाधीश,अधिवक्ताओं सहित 40 नागरिकों ने किया रक्तदान     |     शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में स्तनपान जागरूकता सप्ताह का आयोजन       |     ऊमरीकलां में अवैध आरामशीनों पर वन विभाग का छापा, 03 मशीनें जब्त, 3 लोगों पर वन अपराध दर्ज       |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811