Let’s travel together.

पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल में वार्षिक उत्सव का आयोजन

0 271

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी अतिथियों का मन मोह लिया। बच्चों ने गीत, नाटक, लोकगीत और नृत्य प्रस्तुत कर पूरे कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती असमत बेगम ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत शॉल, फूलमाला एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।
मुख्य अतिथि राकेश शर्मा ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना की तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और सृजनात्मकता को बढ़ावा देते हैं।

विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती असमत बेगम ने भी बच्चों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस  अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा , खंड शिक्षा अधिकारी सुश्री ऐश्वर्या मुंद्रा , जनपद उपाध्यक्ष गंगाराम चौकसे , सेमरा पंचायत के सरपंच पुरुषोत्तम लोधी ,
किशन सिंह मीणा , भूरा चौरसिया , रूप सिंह राजपूत , देवेंद्र शर्मा , विद्यालय के शिक्षकगण कौशल सिंह यादव अब्दुल नईम,प्रदीप कोली,प्रकाश मीणा,जहीर खान,मुमताज़ खान,प्रकाश मेहरा,शुभम जाटव नीलम व्योहार,प्रतिभा यादव,अनुप्रिया जैन,कामना गोर,रचना नामदेव, एबं समस्त शिक्षको ने कार्यक्रम को आयोजित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811