Let’s travel together.

होली पर ठुमके लगाते नजर आए शिवपुरी के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक

0 480

– कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक का अनोखे अंदाज में होली बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी में होली के पर्व पर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल का ठुमके लगाते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों ही जिले के वरिष्ठ अधिकारी अनोखे अंदाज में होली मना रहे हैं।


शनिवार को होली के दूसरे रोज शिवपुरी के पुलिस लाइन में होली उत्सव का आयोजन पुलिस प्रशासन के द्वारा किया गया था जिसमें कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा शहर के अन्य समाजसेवियों गणमान्य नागरिक भी यहां मौजूद रहे। इस होली के उत्सव में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल अनोखे अंदाज में नजर आए और ठुमके और गाना गाते हुए और होली की फाग पर नाचते हुए दिखे। सोशल मीडिया पर इन दोनों ही अधिकारियों का यह वीडियो वायरल हो रहा है। जिले के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा होली के पर्व पर इस तरह अनोखे अंदाज में नाचना व गाना इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

वन विभाग के कर्मचारियों ने मुरैना वनमंडल में पदस्थ रहे वनरक्षक हरिकेश गुर्जर की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला     |     सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ग्राम गढ़ी में जागरूकता अभियान आयोजित     |     विधायक की अधिकारियों को नसीहत धरातल करें काम     |     सब जेल गौहरगंज में जेल चिकित्सालय का शुभारंभ,बंदियों को मिलेगा प्राथमिक उपचार का लाभ     |     मंडीदीप सिविल अस्पताल में भगवा पार्टी ने भेंट की चिकित्सा मशीनें, फल वितरण कर दिया सेवा का संदेश     |     अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष  से मिले ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी     |     पावर प्लांट से पाँच हजार लोगों को मिलेगा रोजगार – उप मुख्यमंत्री     |     शराब में खुलकर लूट, सब्ज़ी में मोलभाव:शहर में ठेकेदारों की मनमानी पर चुप क्यों सिस्टम?     |     संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चयनित     |     SATI पॉलिटेक्निक के कर्मचारियों की 12 वें दिन भी हड़ताल जारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811