मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दिवाली की पूर्व संध्या एवं दिवाली अवकाश के पूर्व बड़े ही उत्साह से पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज के माध्यमिक विभाग के छात्र छात्राओ द्वारा रंगोली, पेपर क्राफ्ट,आकाश दीप, बोर्ड सजावट एवं दिया सजाओ जैसी आकर्षक प्रतियोगिताओं में सहभागिता की गयी। जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और रंगोली बनाकर अपना हुनर दिखाया। इस मौके पर विद्यालय में अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राएं शिक्षक प्रीति अठिया, अनुराधा चतुर्वेदी, उमा मेर, दीपाली पोतदार ने बच्चो का उत्साह वर्धन किया।