– सांची विधानसभा के गढ़ी और सिलवानी में होगा आयोजन
रायसेन। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार, 15 अक्टूबर को सांची विधानसभा के गढ़ी और सिलवानी में विधानसभा स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। पहला सम्मेलन दोपहर 12:00 बजे गढ़ी में तथा दूसरा सम्मेलन दोपहर 3:00 बजे सिलवानी स्थित शांति वस्त्रालय भवन (पीएनबी बैंक के पास) में होगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह जादौन शामिल होंगी। विशेष अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री रामपाल सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा, संगठन प्रभारी श्री सुधीर अग्रवाल, तथा सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी मौजूद रहेंगे।
इस अवसर पर प्रबुद्धजन, गणमान्य नागरिक, व्यापारीगण एवं कार्यकर्ताओं से संवाद कर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाने का आह्वान किया जाएगा।
– न्यूज सोर्स- हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी रायसेन