– बुंदेलखंडी फ़िल्म गाइड एक प्रेम कथा के कलाकार अनिता साहू, सुनील सोन्हिया, वर्षा, पिंटू हुए सम्मानित
सागर। रविंद्र भवन सागर में “बुंदेली क्रिएटर्स अवार्ड एवं बुंदेली प्रतिभा सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन हुआ,जिसमें पूरे बुंदेलखंड के 16 ज़िलो से आये 700 से अधिक कलाकारों, गायकों, कवियों और क्रिएटर्स का सम्मान किया गया।यह समारोह उपनगरीय विकास एवं सांस्कृतिक समिति और बुंदेली पॉडकास्ट के संरक्षक मिश्री चंद गुप्ता और संयोजक डॉ. हरिश रहगड़ द्वारा आयोजित किया गया,
कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन और शुभारंभ सुधीर यादव एवं वीरेंद्र पूनम पटेल ने किया।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भूपेंद्र सिंह पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक, खुरई,नगर निगम अध्यक्ष विन्द्रावन अहिरवार भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ग्रामीण भूपेन्द्र सिंह मोहसा ,महापौर प्रतिनिधि सुशील तिवारी,प्रदीप पटेल कनेरा देव, शहर अध्यक्ष महेश जाटव डॉ. शिविका यादव , बजरंग सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर पटेरिया,लवलेश राजपूत बुंदेलखंड के लोकप्रिय कलाकार जित्तू खरे, जयसिंग राजा,तुलसी राम कुशवाहा, अमित यादव एवं बुंदेलखंड फ़िल्म “गाइड एक प्रेम कथा” की निर्माता अभिनेत्री अनिता साहू, कलाकार सुनील सोन्हिया, विवेक शर्मा, पिंटू यादव, वर्षा सिंह, ब्रजेश यादव,देवराज जोशी सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक विशेष अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे।

इस विशाल आयोजन में कुल 10 सत्र आयोजित हुए
हर सत्र की अध्यक्षता अलग-अलग सम्माननीय व्यक्तियों द्वारा की गई,जहाँ क्रमशः 10, 20, 30, 40, के ग्रुप में क्रिएटर्स और कलाकारों को सम्मानित किया गया। इसी अवसर पर आने वाली बुंदेलखंडी फ़िल्म “गाइड एक प्रेम कथा”की निर्माता अभिनेत्री अनिता साहू, रंगकर्मी अभिनेता सुनील सोन्हिया, वर्षा सिंह राजपूत, पिंटू यादव, विवेक शर्मा, देवराज जोशी, ब्रजेश यादव को सम्मानित किया गया।

बुंदेली स्टार सिंगर के अंतर्गत 30 नवोदित गायकों की मंचीय प्रस्तुति हुई और बुंदेलखंड से आए 20 नवोदित कविओ का काव्य पाठ हुआ कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक सत्र में बुंदेली संस्कृति, साहित्य और संगीत की झलक देखने को मिली।
समारोह के अंत में संयोजक डॉ. हरिश रहगड़ ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, मीडिया प्रतिनिधियों और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि
“यह समारोह केवल सम्मान का नहीं, बल्कि बुंदेलखंड की आत्मा को जगाने का उत्सव है।”