Let’s travel together.

सक्षम आंगनवाड़ी एवं मिशन पोषण 2.0 अभियान के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दी गई ट्रेनिंग

0 59

– सक्षम आंगनवाड़ी एवं मिशन पोषण 2.0 अभियान

– पोषण भी-पढ़ाई भी पर कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

केन्द्र सरकार के “पोषण भी-पढाई भी” कार्यक्रम के तहत प्रदेश की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकताओं को नेशनल करिकुलम फॉर अर्ली चाईल्डहूड केयर एण्ड एजुकेशन 2024 (आधारशिला) एवं नेशनल फ्रेमवर्क फॉर अर्ली चाईल्डहूड स्टीमूलेशन 2024 (नवचेतना) के अनुसार प्रशिक्षित किया जा रहा है।
शिवपुरी ग्रामीण परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इस अभियान के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र सुंदरियाल ने अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं।
सक्षम आंगनवाड़ी एवं मिशन पोषण 2.0 अभियान के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 3 वर्ष से कम आयु के बच्चों के पालकों को बाल विकास को प्रेरित करने के संबंध में जागरूक करने, पोषण संबंधी गतिविधियों, 3-6 वर्ष के बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा और बच्चों में दिव्यांगता एवं विकास में देरी के संबंध में पालकों को जागरूक करने जैसे विषयों पर चर्चा की गई।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिये परियोजना अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों को मास्टर ट्रेनर्स के रूप में तैयार किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा है कि “पोषण भी-पढ़ाई भी” कार्यक्रम का जिले में बेहतर ढंग से क्रियान्वयन होना चाहिए। इस कार्यक्रम के ज़रिए, हर बच्चे को कम से कम दो घंटे की उच्च गुणवत्ता वाली प्रीस्कूल शिक्षा दी जाएगी। आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-आधारित और गतिविधि-आधारित शिक्षण पद्धति अपनाई जाएगी। दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष सहायता भी दी जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |     सामूहिक दुष्कर्म मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित     |      मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811