Let’s travel together.

त्योहारों पर मिलावटखोरी पर सख्ती, खाद्य सुरक्षा दल की सक्रिय कार्यवाही जारी

0 79

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

दीपावली एवं अन्य आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मिलावट खोरो के विरूद्ध कडी कार्यवाही करते हुए लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले खाद्य एवं अपमिश्रण विभाग द्वारा जिले के कई प्रतिष्ठानों से खाद््य पदार्थो के नमूने लिए गए। जिन्हें परीक्षण के लिए भोपाल लैब भेजा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सह जिला अभिहित अधिकारी ;खाद्य एवं अपमिश्रण डॉ. संजय ऋषीश्वर ने जानकारी देते हुए बताया कि त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने हेतु जिले में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी के निर्देशानुसार जिलेभर में खाध सुरक्षा निरीक्षकों के द्वारा बाजारों में मिष्ठान भंडार और खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जाकर सभी खाद्य कारोबारियों को अधिनियम के नियमों के अनुरूप स्वच्छता और गुणवत्ता के मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। इस क्रम में जिले के विभिन्न कस्बों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जाने की कार्यवाही को भी अंजाम दिया गया है। जिसके तहत सांई सुमित मिष्ठान भंडार पिछोर से पनीर ;खुला एवं मावा बर्फी ;लूज, लक्ष्मण मिष्ठान भंडार पिछोर से बेसन के लड्डू लूज एवं मावा बर्फी ;लूज, अग्रवाल मिष्ठान भंडार शिवपुरी से नमकीन सेव ;लूज, मां गायत्री मिष्ठान भंडार रन्नौद से मावा ;खुला, पनीर ;खुला एवं बेसन के लड्डू, खान केक पॉइंट करैरा से मिल्क केक, मिल्क पाउडर एवं शक्कर तथा न्यू राजस्थान स्वीट होम खनियाधाना से रबड़ी, दही और मोतीचूर के लड्डू साथ ही हरिशंकर अशोक कुमार शिवपुरी से ज्योति किरण ब्रांड सरसों तेल के नमूने सम्मिलित हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर ने बताया कि खाध एवं अप मिश्रण निरीक्षक द्वारा लिए गए सभी नमूनों को खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल में परीक्षण हेतु भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने पर दोषी पाए जाने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

27 साल अस्थायी सेवा के बाद कर्मचारी को नियमित करने का हाईकोर्ट का आदेश     |     सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में उद्यमियों को 63 करोड़ के वितरित किए गए ऋण स्वीकृति पत्र     |     कार्यालय समय में कृषि विभाग पर लटका रहा ताला, किसान हुए परेशान     |     आरिफ अली भाजपा जिला कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बने     |     पानी के लिए मचा घमासान! दो गांवों में मारपीट, पुलिस तक पहुंचा विवाद,महिला घायल     |     करघे की खनक से वैश्विक मंच तक पहुंची भारत की आवाज, रंजीता प्रियदर्शिनी ने साड़ी में बुनी महिला अधिकारों की कहानी     |     रायसेन में एक सप्ताह से जलसंकट, महामाया चौक पर नागरिकों का आमरण अनशन     |     रायसेन में पानी के लिए हाहाकार महिलाओं ने नपा के सामने फोड़े मटके, विदिशा रोड पर लगाया जाम     |     मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज: छात्रों को मिली प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत की जानकारी     |     महामृत्युंजय अनुष्ठान की पूर्णाहुति, असंख्य शिवलिंग निर्माण के साथ  में सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811