Let’s travel together.

विधायक और नपाध्यक्ष ने खाई एलवेडाजॉल की गोली, किया एनडीडी अभियान का शुभारंभ

0 84

– जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मना समारोह पूर्वक

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी विधायक देवेन्द्र जैन व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा ने स्वंय एलवेंडाजॉज की गोली खाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ शासकीय उत्कृष्ट विधालय शिवपुरी में किया। जिसके उपरांत विधालय के छात्र-छात्राओं को एलवेंडाजॉल की कृमि नाशक गोली खिलाई गई। इसी प्रकार जिले के सभी विकासखंडों में जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन सपन्न हुआ।
उल्लेखनीय है कि प्रति वर्ष की भांति इस बर्ष भी राज्य स्तर से स्वास्थ्य विभाग राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस समारोह पूर्वक आयोजित किए जाने के निर्देश प्रदान किए गए थे। उक्त तात्मय में विधायक शिवपुरी देवेन्द्र जैन के मुख्य आतिथ्य एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पीजी कालेज शिवपुरी जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष अमित भार्गव, समाजसेवी मुकेश गोयल सहित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर, विधालय प्राचार्य विवेक श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विधायक देवेन्द्र जैन ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए निजि स्वच्छता को कृमि मुक्ति के लिए आवश्यक निरूपित करते हुए तनाव मुक्त जीवन जीने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं ही देश का भबिष्य है वह स्वस्थ्य रहेगे तो देश भी तरक्की करेगा।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कृमि से होने वाली रक्त अल्पता को दूर करने के लिए एलवेंडाजॉल गोली को सशक्त माध्यम बताते हुए छात्रों से स्वंय व पूरे परिवार को गोली खिलाने का संकल्प लेने हेतु कहा। कार्यक्रम को अमित भार्गव, सीएमएचओ डॉ संजय ऋषीश्वर, प्राचार्य विवेक श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का ंसचालन श्रीमती स्वाती बांझल ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ शीतल व्यास ने किया। इस अवसर पर मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ योगेन्द्र रघुवंशी, सईक्लोजिस्ट डॉ पिंकी, जिला मिडिया अधिकारी अखिलेश शर्मा, सुनील जैन, आरएमएनसीएच संभागीय कोर्डिनेटर ऋषीकांत पांडे, मनकक्ष परामर्शदाता उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811