जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा से मिलकर नवीन पदाधिकारीयो ने जताया आभार
सी एल गौर रायसेन
भारतीय जनता पार्टी जिला रायसेन की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा होने के बाद से ही अभी तक भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा से मिलकर उनके प्रति आभार व्यक्त करने जिले भर के नवनियुक्त पदाधिकारी भेंट करने के लिए आ रहे हैं, अभी तक यह सिलसिला लगातार जारी है । उदयपुरा , सिलवानी, भोजपुर, एवं सांची विधानसभा क्षेत्र से नवीन कार्यकारिणी में शामिल किए गए

पदाधिकारी उत्साह के साथ जिला अध्यक्ष श्री शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करने आ रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को भोजपुर क्षेत्र से जिला उपाध्यक्ष बनाए गए ओमप्रकाश मीणा, जिला मंत्री सुशील शर्मा, श्रीमती प्रार्थना चौहान सहित अनेक पदाधिकारीयों तथा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय पहुंच कर जिला अध्यक्ष श्री शर्मा का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। इस मौके पर श्री शर्मा ने सभी पदाधिकारीयो का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया और नवीन दायित्व के उन्हें शुभ कामनाएं देते हुए कहा कि आप को जो जिम्मेदारी पार्टी की ओर से दी गई है उसका अक्षरशः पालन करते हुए संगठन को ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करें।