Let’s travel together.

दैनिक समाचार पत्र के असिस्टेड मैनेजर की सड़क हादसे में मौत

0 232

 सुरेंद्र जैन धरसीवां रायपुर

रायपुर बिलासपुर हाइवे की की सांकरा से सिमगा सिक्स लाइन पर दर्दनाक हादसे में रायपुर से प्रकाशित एक दैनिक समाचार पत्र के असिस्टेंट मैनेजर की मौत हो गई.पुलिस के मुताबिक घटना मोहदा ओवर ब्रिज के ऊपर उस समय हुई जब मृतक आनंद प्रकाश दीक्षित अपनी मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 04 एनके 7449 से सिमगा से रायपुर की तरफ जा रहे थे तभी पीछे से आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 04 पी डब्ल्यू 9027 के चालक ने लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाते हुए उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मारी और उन्हें रौंद दिया जिससे घटना स्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन उनका मोबाइल टूटने से परिवार जनों की पतासाजी में पुलिस को काफी मशक्कत उठानी पड़ी.मृतक के आधार कार्ड से उनका नाम तो मिल गया लेकिन उनके मोबाइल की सिम दूसरे मोबाइल में डालने के बाद सिम में जो दो नंबर सेव मिले उन पर भी काल नहीं लग रहा था तब पुलिस ने उनके बाइक के नंबर के माध्यम से पतासाजी कर परिवार को घटना की सूचना दी.पुलिस ने ट्रक ओर चालक वीरेंद्र कुमार प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811