बालमपुर घाटी के ऊपर अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल चालक को मारी जोरदार टक्कर, पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल भोपाल रेफर
बालमपुर घाटी के ऊपर अज्ञात वाहन ने
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
बालमपुर घाटी के ऊपर भोपाल से आ रहे मोटरसाइकिल चालक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल पर सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरी बालमपुर निवासी दिनेश सेन उम्र 32 वर्ष निवासी बालमपुर और उनकी पत्नी नीतू सेन उम्र 30 वर्ष निवासी बालमपुर भोपाल किसी काम से गए हुए थे देर रात वापस अपने घर बालमपुर लौट रहे थे तभी बालमपुर घाटी के ऊपर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी ,जिससे दोनों पति-पत्नी रोड पर गिर गए। काफी देर तक रोड पर पड़े रहने के बाद रोड से गुजर रहे व्यक्तियों ने देखा तो पता चला कि बालमपुर निवासी को किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मारकर घटनास्थल से फरार हो गया। घर पर सूचना देने पर परिजन दोनों को भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां पर दिनेश सेन को 12 घंटे बाद भी होश नहीं आया है , पैर फैक्चर बताया गया है सर और मुंह में गंभीर चोट आई है। जबकि उनकी पत्नी नीतू सेन के सर में 14 टेक आए हैं और हाथ पैर में चोट लगी है। दोनों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।