शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
बीती रविवार की रात भोपाल स्थित वृंदावन कॉलोनी के सामने एक अज्ञात वाहन की टक्कर से कॉलोनी निवासी युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
सब-इंस्पेक्टर आरके चौधरी ने बताया कि रविवार की रात करीब 10 से 12 बजे के बीच कोई अज्ञात वाहन ने वृंदावन कालोनी निवासी 28 वर्षीय युवक अंकित साहू पिता अमरचंद्र साहू को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस मिलने पर घटना स्थल पर पुलिस पहुंची और खून से लथपथ युवक को सिविल अस्पताल लेकर आई । जहां पर परीक्षण के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों द्वारा बताया गया कि अंकित साहू किसी काम से ग्राम सिंगपुर गया था और बस से लौटकर वापिस घर आया था और कॉलोनी के गेट के सामने उतरकर घर आ रहा था कि दुर्घटना हो गई।
पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन सहित चालक की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।