Let’s travel together.

सांची में करंट बना काल : एक युवक की मौत, एक गंभीर

0 140

– छतों के ऊपर लटकते बिजली तारों से बढ़ रहा खतरा, लोग दहशत में

देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन 

बिजली व्यवस्था अब लोगों के लिए जानलेवा बनती जा रही है। घरों के ऊपर से गुजर रही बिजली की तारें किसी भी समय बड़ी दुर्घटना को जन्म दे सकती हैं। कुछ ही दिनों में करंट लगने की यह दूसरी बड़ी घटना है, जिसने नगरवासियों में भय का माहौल पैदा कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, हाल ही में घर की छत से गुजरे बिजली तार टूटने के कारण एक ही परिवार के सात सदस्य करंट की चपेट में आ गए थे। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें विदिशा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था।

इस हादसे की स्याही अभी सूखी भी नहीं थी कि शुक्रवार की रात एक और दर्दनाक घटना हो गई। नगर की हेडगेवार कॉलोनी में 32 वर्षीय रुद्र प्रताप सिंह, पिता उदयभान सिंह सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी अपने साथी अनिकेत उर्फ हनी के साथ घर की छत पर था। तभी छत के ऊपर से गुजर रहे नंगे बिजली तार की चपेट में आने से दोनों करंट से झुलस गए।
रुद्र प्रताप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हनी को गंभीर हालत में विदिशा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
मृतक रुद्र प्रताप के परिजन पोस्टमार्टम उपरांत उनके पार्थिव शरीर को गृह जिले रायबरेली उत्तर प्रदेश अंतिम संस्कार हेतु ले गए।
लगातार हो रही इन घटनाओं से नगरवासी सहमे हुए हैं। कई मकानों की छतों के ऊपर से गुजर रहे पुराने तारों के कारण लोगों में डर बना हुआ है, लेकिन अब तक विद्युत विभाग या प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
मनीष कुमार, जेई  ने बताया कि यह स्ट्रीट लाइट की लाइन है जो नगर परिषद के अंतर्गत आती है। यह लाइन लगभग बीस वर्ष पुरानी है। समय के साथ लोगों ने नए मकान बनवा लिए जिससे तार अब घरों के ऊपर से गुजरने लगे हैं। हमने पहले ही मकान मालिकों को सावधान करते हुए नोटिस जारी किए थे। फिलहाल स्ट्रीट लाइट लाइन बंद कर दी गई है और नगर परिषद को निर्देश दिए गए हैं कि जहां-जहां घरों के ऊपर से तार गुजर रहे हैं, वहां से स्ट्रीट लाइट की डाले हटाई जाएं, ताकि आगे कोई दुर्घटना न हो।
अतिरिक्त तहसीलदार ललित सक्सेना ने कहा मामला हमारे संज्ञान में आया है। हम नगर परिषद एवं विद्युत मंडल से पूरी जानकारी लेकर नियमानुसार उचित कार्रवाई करेंगे।
जनता की मांग
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि प्रशासन को जल्द से जल्द छतों के ऊपर से गुजर रहे पुराने बिजली तारों को हटाकर सुरक्षित मार्ग से शिफ्ट कराना चाहिए।लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन करेंगे।
निवासियों का कहना है कि “हर घर के ऊपर मौत बनकर लटक रहे ये बिजली तार किसी भी वक्त हादसे का कारण बन सकते हैं। जब तक इन्हें हटाया नहीं जाता, तब तक हर परिवार असुरक्षित है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेत में मिला बाघिन का शव, करंट लगने की आशंका     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |     सेवा संकल्प अभियान में छात्रों का चित्रकला एवं भाषण का उत्कृष्ट प्रदर्शन     |     चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी और दो मासूम बेटों की मौत     |     मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811