रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
डिंडीगुल (तमिलनाडु)। वॉल बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 71वीं सीनियर एवं 44वीं सब जूनियर राष्ट्रीय स्तर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 28 सितंबर तक डिंडीगुल (तमिलनाडु) में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मध्यप्रदेश की पुरुष, महिला एवं सब जूनियर बालक–बालिका वर्ग की टीमें पहुंच चुकी हैं। इसकी जानकारी मध्यप्रदेश बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव योगेश कुमार बघेल ने दी।
V.J. स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष रिज़वान अली ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भोपाल जिले से सलोनी शर्मा एवं आयुषी चौहान का बालिका वर्ग में चयन हुआ है, वहीं रायसेन जिले से भावेश मीणा का चयन हुआ है।
रायसेन जिला बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अजीत सिंह चौहान, वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश, अरविंद जैन, खेल प्रेमी जीवन सिंह पाल, पवन श्रीवास्तव, मोंटी शुक्ला एवं खेल प्रशिक्षक विराट मिश्रा ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।