Let’s travel together.

मन की एकाग्रता को बढ़ाता है गायत्री मंत्र

0 206

मां गायत्री त्रिदेव की आराध्य है। हिन्दू धर्म में गायत्री मंत्र का विशेष महत्व है। मान्यता है कि गायत्री मंत्र के जाप से मन की शांति, जीवन में सुख की प्राप्ति होती है। यह सबसे अधिक लाभकारी मंत्र माना जाता है। ब्रह्मर्षि विश्वामित्र ने गायत्री मंत्र का प्रसार किया। उन्होंने गायत्री मंत्र के जाप के लाभों को बताया। इसके उच्चारण मात्र से ही वातावरण पवित्र हो जाता है। यह मंत्र मन की एकाग्रता को बढ़ाता है। इस मंत्र के जाप से सीखने की शक्ति का विकास होता है। यह मंत्र मन को मजबूत करता है।

गायत्री मंत्र का सबसे पहला जिक्र ऋग्वेद में मिलता है। गायत्री मंत्र का उच्चारण ॐ के साथ किया जाता है। इससे एकाग्रता बढ़ती है। गायत्री मंत्र को हिंदू धर्म में व‍िश‍िष्‍ट स्‍थान द‍िया गया है। तमाम अनुष्‍ठानों में इसका उच्‍चारण किया जाता है। गायत्री मंत्र का जाप करने से शरीर के अंगों पर भी सकारात्मक असर पड़ता है और इनमें ऊर्जा का प्रवाह होता है। शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। गायत्री मंत्र का जाप हृदय को भी लाभ पहुंचाता है। कहा जाता है कि इस मंत्र का जाप करने से त्वचा में चमक आती है। गायत्री मंत्र का जाप सूर्योदय से पहले करना चाहिए। दोपहर में भी इस मंत्र का जाप किया जा सकता है। शाम को गायत्री मंत्र का जाप सूर्यास्त से कुछ समय पहले और सूर्यास्त के कुछ समय बाद करना चाहिए। गायत्री मंत्र का नियमित जाप करने से हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त की जा सकती है। इस मंत्र का जाप करने के लिए स्नान आदि निवृत्त होकर स्वच्छ और सूती वस्त्र धारण करें और किसी आसन पर बैठकर जाप करें। जाप के लिए तुलसी या चंदन की माला का प्रयोग करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |     मिर्ची की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 440 किलो गांजा, जशपुर पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा     |     चार दिन से बार-बार बिजली कटौती, ग्रामीण परेशान     |     दीवानगंज में विशेष ग्राम सभा: नल-जल योजना से लेकर सीसी रोड और खेल मैदान तक उठे मुद्दे     |     गांधी जयंती पर ग्राम पंचायत गढ़ी में तैयार हुई ग्राम विकास की कार्ययोजना     |     जिले के पंचायत सचिव और रोजगार सहायक शासन की स्वामित्व योजना का कर रहे विरोध     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811