सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
एकीकृत बाल विकास परियोजना गैरतगंज अंतर्गत आंगनवाड़ी सहायिका के 6 पदों तथा कार्यकर्ता के 2 पदों हेतु अंतिम सूची का प्रकाशन 10 सितंबर 2025 को एमपी ऑनलाइन चयन पोर्टल पर कर दिया गया है।
सहायिका पद हेतु जिन गावों की सूची जारी की गई है उनमें मेहगवां, बेलना महलपुर, बिसनखेड़ा, सीहोरा कला, बोदरा और हरदोट-1 शामिल हैं। वहीं कार्यकर्ता पद के लिए सिंहपुर और पड़रिया गढ़ी गांवों की सूची जारी हुई है।
प्रकाशन तिथि से सात दिवस के भीतर, अर्थात् 17 सितंबर 2025 तक, आवेदक अपनी दावा-आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। यह आपत्तियां केवल एमपी ऑनलाइन चयन पोर्टल पर ही स्वीकार की जाएंगी। कार्यालय द्वारा दी गई सूचना के अनुसार एकीकृत बाल विकास परियोजना गैरतगंज अथवा अन्य किसी कार्यालय में ऑफलाइन दावा-आपत्ति नहीं ली जाएगी। सभी आपत्तिकर्ताओं को सूचित किया गया है कि भर्ती संबंधी दावा-आपत्तियां केवल एमपी ऑनलाइन चयन पोर्टल के माध्यम से ही दर्ज कराएं।