मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
रायसेन न्यायालय में लोक अदालत के माध्यम से फिर आज एक परिवार टूटने से बचा। जिसमें कुटुंब न्यायालय मां अरविंद कुमार जैन साहब की कोर्ट में पिंकी विरुद्ध पवन कुशवाह के नाम से 3 वर्ष से मामला लंबित था। पत्नी ने पति पर भरण पोषण का मामला दर्ज किया था। पति पत्नी लगभग तीन वर्ष से एक दूसरे से अलग निवास कर रहे थे। उनकी एक 5 वर्षीय पुत्री भी है। पति पत्नी को मिलाने में न्यायालय एवं अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जिसमें न्यायालय की समझाइश एवं अधिवक्ताओं की समझाइश से दोनों पति पत्नी एक दूसरे साथ रहने तैयार हो गए। दोनों ने एक दूसरे को फूल माला पहनाकर आपसी मतभेद को दूर किए। दोनों पति-पत्नी एक साथ अपने घर जाने तैयार हुए। जिसमें आवेदीका की ओर से राजमल जैन ,रवि कुमार अहिरवार , संतोष यादव ,नीतू राजपूत अधिवक्ता गण के द्वारा पैरवी की गई।