पूर्व राज्यसभा सदस्य ने दिया न्योता भोज
सुरेंद्र जैन धरसीवां रायपुर
सांकरा निको सरकारी स्कूल के गरीब बच्चों को जब भोजन में खीर पूड़ी बरा सब्जी आदि मिली तो स्वादिष्ट भोजन कर बच्चो का मन प्रसन्न हो गया उनकी प्रसन्नता उनके चेहरों पर दिखाई देने लगी ओर बच्चों ने कहा ऐसा ही भोजन रोज मिले ।
दरअसल धरसीवा के भुरकोनी गांव की शासकीय प्राथमिक शाला में अध्ययनरत गरीब छात्र छात्राओं के लिए गुरुवार को पूर्व राज्यसभा सदस्य श्रीमती छाया वर्मा ने न्योता भोज दिया था जिसमें स्वादिष्ट खीर पूड़ी बरा दाल सब्जी आदि बनाया गया था और बच्चों को उन्होंने अपने हाथों से स्वयं परोसा जब यह स्वादिष्ट भोजन बच्चो ने किया तो बच्चे प्रसन्न हो उठे उनकी प्रसन्नता उनके चेहरों पर स्पष्ट दिखाई दे रही थी न्योता भोज के बाद बच्चों से पूंछा न्योता भोज कैसा लगा तो बच्चों ने मुस्कुराते हुए जबाब दिया बहुत अच्छा खीर पूड़ी सब स्वादिष्ट था जब बच्चों से पूंछा क्या चाहते हैं आप तो बच्चों ने कहा रोज ऐसा ही भोजन मिले जैसा आज मिला
भुरकोनी शासकीय प्राथमिक शाला में पूर्व राज्यसभा सदस्य की ओर से बच्चो को न्योता भोज दिया गया था जिसमें खीर पूड़ी सब्जी आदि स्वादिष्ट भोजन दिया गया बच्चों ने कहा बहुत स्वादिष्ट भोजन था आज खीर पूड़ी मिली सब्जी दाल बरा भी मिला ऐसा स्वादिष्ट भोजन पहले कभी नहीं मिला ऐसा ही भोज प्रतिदिन मिले तो अच्छा
सरकार की जो मध्यान्ह भोजन योजना है उसके तहत अब संपन्न वर्ग के लोग अपने जन्म दिन वैवाहिक सालगिरह पितृ पक्ष आदि में शासकीय स्कूलों में अध्ययनरत गरीब बच्चों को न्योता भोज देते है लेकिन उक्त गांव में अभी तक किसी ने न्योता भोज नहीं दिया था पहली बार इस स्कूल में न्योता भोज पूर्व राज्यसभा सदस्य श्रीमती छाया वर्मा की ओर से हुआ जिसमें पूर्व राज्यसभा सदस्य ने स्वयं भी अपने हाथों से बच्चो को खीर पूड़ी परोसकर खिलाई।

पूर्व राज्यसभा सदस्य ने कहा कि जन्म दिवस या वैवाहिक सालगिरह में केक काटने पार्टी देने से बेहतर है कि हम शासकीय स्कूलों बच्चों को न्योता भोज दें शासकीय स्कूलों में अधिकांश बच्चे गरीब परिवारों से होते हैं इस बहाने उन बच्चों को अच्छा स्वादिष्ट भोजन भी मिलता है ओर उनके चेहरों पर जो प्रसन्नता आती है वह हमारे जीवन में सुख शांति समृद्धि देती है श्रीमती छाया वर्मा ने सभी से यही अपील की है कि वह अपने जन्म दिवस वैवाहिक सालगिरह पितृ पक्ष आदि में शासकीय स्कूलों के बच्चो को न्योता भोज अवश्य दें