Let’s travel together.

22 सितंबर से नवरात्रि प्रारम्भ मूर्तिकार मूर्ति मूर्तियों को अंतिम रूप देने में जुटे

0 83

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

22 सितंबर से नवरात्रि प्रारंभ हो रही है। इसकी तैयारियों के लिए नगर की सभी दुर्गा उत्सव समितियां जुटी हुई हैं। प्रतिमाओं को भी मूर्तिकार अंतिम रूप देने में लगे हैं। इस बार 5 फीट से लेकर 7 फीट तक की प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं। मूर्ति कलाकारों का कहना है कि प्रशासन द्वारा प्रजापति समाज को मिट्टी नहीं उपलब्ध कराई जाती। मजबूरी में मिट्टी खरीद कर प्रतिमाएं बनाना पड़ रही है। जरूरी है कि प्रतिमाएं बनाने के लिए स्थानीय प्रशासन मिटटी उपलब्ध कराए ताकि हमें खरीदना न पड़े। वहीं नगर में दुर्गा उत्सव की तैयारियां अब अंतिम दौर में चल रही है। इस बार प्रतिमाओं की कीमतों में 30 से 40 फीसदी बढ़ोतरी हुई है, जिससे समितियों को महंगाई की मार से जूझना पड़ रहा है। मूर्तिकारों का कहना है कि मिट्टी की कीमत के साथ ही लकड़ी, रंग रोगन सहित अन्य सामग्री के दाम भी काफी बढ़ने से दाम में बढ़ौतरी हुई है।

अंबाड़ी निवासी हल्के राम प्रजापति, अमन प्रजापति ,राहुल प्रजापति ,विक्की ,छोटू प्रजापति बताया कि दुर्गे जी की विशेष आयोजन के लिए कच्ची मिट्टी की मूर्ति बनाने के लिए पिछले कई सालों से काम चल रहा है हमारे पूर्वज भी यही काम करते थे इसके बाद हम करने लगे मूर्ति करीब दो माह में बनकर तैयार होती है। मूर्तियों को तैयार करने में कारीगरों की बहुत मेहनत लगती है तब जाकर मूर्ति तैयार होती है दुर्गे जी का पूरा दरबार कच्ची मिट्टी की मूर्तियों से ही सजाया जाता है। अंबाडी निवासी हल्के राम प्रजापति ने बताया कि हम जो मूर्ति बनाते हैं वह मूर्ति बालमपुर, भदभदा, दीवानगंज, सेमरा ,नरखेड़ा, जमुनिया, कायमपुर, बेरखेड़ी, सलामतपुर गीदगढ़, महुआ खेड़ा, हिनोतिया, शक्ति, पिपरई, मुनारा, करेया, कायमपुर, जमुनिया ,देहरी, मुड़िया खेड़ा बांसिया यदि गांव में जाती हैं अंबाड़ी गांव मिट्टी की मूर्ति बनाने में प्रसिद्ध है यहां के ग्रामीण जिस तरह की मूर्ति बनाने की कहोगे उस तरह की मूर्ति बना देते है। यहां कई वर्षों से काम चलता है अंबाडी के निवासी पूरी साल मूर्ति बनाने का कार्य करते हैं दीपावली पर लक्ष्मी जी गणेश उत्सव में गणेश जी की मूर्ति बनाते हैं तो नवरात्र में दुर्गा जी की मूर्ति बनाते हैं जब कोई व्यक्ति विशेष तौर पर नई मूर्ति बनाने को कहता है तो हम उस हिसाब से मूर्ति बनाते हैं जैसी कहते हैं वैसे भी मूर्ति बना देते हैं। इस समय मूर्ति कलाकार मूर्तियों को अंतिम रूप देने में दिन रात लगे हुए हैं।
इस साल 22 सितंबर से लेकर 1 अक्टूबर तक नवरात्रि की धूम रहेगी। हर साल साल नवरात्रि के नो दिन होते हैं लेकिन इस साल 10 दिन नवरात्रि के रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सोशल ग्रुप पार्श्वनाथ के सदस्यों  नेराजभवन में किया योग      |     रायपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी सरप्राइज चेकिंग कार्यवाही     |     मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न     |     नो शैडो जोन में उमड़ा जनसैलाब, दोपहर 12 बजे कुछ पलों के लिए गायब हुई परछाई, सेल्फी लेने पहुंचे दूर-दूर से पर्यटक     |     अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग की गूंज, विद्यालयों और सरकारी कार्यालयों में हुआ सामूहिक अभ्यास     |     अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया     |     विश्व योग दिवस पर उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं आमजनों के साथ किया योगाभ्यास     |     दिवंगत क्रिकेटरों की स्मृति में आयोजित शिवपुरी क्रिकेट प्रीमियर लीग में क्रिकेट की प्रतिभाऐं कर रही अपना श्रेष्ठ प्रदर्श     |     शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने अपनी दिनचर्या में योग को करें शामिल- स्वास्थ्य राज्यमंत्री      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811