रायसेन। माँ की बगिया अभियान के अंतर्गत गुरुवार को ग्राम पंचायत खरवाई में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा एवं कलेक्टर रायसेन श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा ने सहभागिता कर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि “यह केवल पौधारोपण नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, स्वस्थ और हरा-भरा वातावरण देने का संकल्प है। लगाए गए पौधों की देखभाल कर उन्हें वृक्ष का स्वरूप देना हम सभी की जिम्मेदारी है।”
वृक्षारोपण कार्यक्रम में कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा, ग्राम पंचायत खरवाई के सरपंच लक्ष्मी नारायण पाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
न्यूज सोर्स – हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी रायसेन