Let’s travel together.

“स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान” चलाएगा स्वास्थ्य विभाग

0 142

-17 सितम्बर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा अभियान

– हर शासकीय स्वास्थ्य संस्था पर आयोजित किए जाऐंगे स्वास्थ्य शिविर

रंजीत गुप्ता शिवपुरी 

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा “स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान” का संचालन 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा। अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाएगा। जिसका सीधा प्रसारण एक भव्य कार्यक्रम के दौरान जिला स्तर पर किया जाएगा। अभियान के दौरान महिला के लिए जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र , प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश की घरती से महिलाओं के लिए विशेष अभियान की शुरूवाद 17 सितम्बर 2025 को भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी द्वारा घार जिले की बदनावर तहसील के ग्राम भैसोला से की जा रही है। जिसका सीघा प्रसारण जिला स्तर पर स्क्रीन के माध्यम से किया जाएगा। कार्यक्रम में जन प्रतिनिधियों की सह भागिता रहेगी।
सीएमएचओ डॉ. ऋषीश्वर ने बताया कि अभियान के दौरान महिला को जीवन शैली से जुडी गंभीर बीमारियों में उपचार एवं परामर्श प्रदान किया जाएगा। अभियान में महिलाओं में स्तन कैंसर, ओरल कैंसर, सरवाइकल कैंसर, गर्भाश्य ग्रीवा कैंसर आदि समस्त प्रकार की कैंसर जांच, रक्त कमि की जांच, गर्भवस्था की जांच, टीकाकरण, उच्च रक्त चाप, मधुमेह, किशोरियों और महिलाओं में एनीमिया की जांच व परामर्श, क्षय रोग की (टीवी) की स्क्रीनिंग , सिकल सेल रोग की जांच, स्त्री रोग, नेत्र रोग, त्वाचा रोग, ईएनटी रोग, दंत चिकित्सा, मनारोग चिकित्सा के विशेषज्ञ से परीक्षण व उपचार कराया जाएगा। जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिर में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आवश्यकता के अनुसार चिकित्सकीय दल जिला चिकित्सालय, एवं मेडीकल कालेज से भी भेजा जाएगा। इसके अतिरिक्त पंजीबद्ध निजी चिकित्सकों का भी सहयोग लिया जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |     अग्रसेन महाराज की जयंती पर अग्रवाल समाज ने निकाली शोभायात्रा, नगर में हुआ जगह-जगह स्वागत     |     ग्रामीण पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया बिरबिरा दोहरा हत्याकांड     |     वार्ड 5 के रहवासी कच्चे शौचालय की समस्या से परेशान, नगर पालिका से लगाई गुहार     |     सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811