Let’s travel together.

ईडी की रेड पर बिफरे कांग्रेसी धरना प्रदर्शन कर किया पुतला दहन

0 122

सुरेन्द्र जैन धरसीवा
खनिज विकास निगम अध्यक्ष के घर ईडी की रेड से कांग्रेसी बिफर गए और विधायक अनिता शर्मा के नेतृत्व में खरोरा में धरना डरकर जमकर प्रदर्शन किया व ईडी का पुतला दहन किया।
खनिज विकास निगम के अध्यक्ष व केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त गिरीश देवांगन के घर ई.डी ने सोमवार को रेड डाली खबर मिलते ही धरसींवा विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा के नेतृत्व में समस्त कांग्रेसी गण मंत्री के घर बाहर धरना प्रदर्शन किया गया। विधायक ने केंद्र की सरकार जिस तरीके से छत्तीसगढ़ की सरकार को बहिष्कार करने का प्रयास ED के माध्यम से कर रहे है। बीजेपी के पास अब कोई मुद्दा नहीं रह गया है इसलिए ई डी को आगे करके हमारे वरिष्ठ नेताओं को परेशान किया जा रहा है और अभी हमारे रास्ट्रीय स्तर से अधिवेशन होने को है व अधिवेशन में किसी भी प्रकार से सफल ना हो इसलिए ई डी को आगे किया जा रहा है लेकिन हम बता दे नरेंद्र मोदी को की उनके परेशान करने से परेशान होने वालों में से नहीं है। इसका जवाब हम 2024 में दिखा देंगे। इस कार्यक्रम में बलौदाबाजार पूर्व विधायक जनक राम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, जिला अध्यक्ष उद्योराम वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष धरसींवा दुर्गेश वर्मा, पूर्व प्रदेश महासचिव रविंदर बबलू भाटिया, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अमित जांगड़े, जनपद अध्यक्ष धरसींवा उत्तरा कमल भारती, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकित वर्मा, उपाध्यक्ष खूबी राम डहरिया, ऐल्डर मैन नीलेश चंद्रवंशी, जुबेर अली,महिला ब्लॉक अध्यक्ष सरोजनी वर्मा, सिंधी समाज अध्यक्ष राम गिड़लानी व समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, वरिष्ठ कांग्रेस गण, सरपंच गण, उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में आज से 806वां उर्स मुबारक, पीर फतेह उल्लाह शाह की दरगाह पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब     |     मंडीदीप में महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा, डायल-112 की छत पर चढ़ी     |     पर्युषण महापर्व के पांचवें दिन मनाया गया उत्तम सत्य धर्म     |     सड़क निर्माण के नाम पर दूसरी सड़कों पर फैल रही गिट्टी, वाहन चालक परेशान     |     अतिक्रमण से संकरा हुआ रास्ता, रेलवे स्टेशन जाने में हो रही परेशानी, कई बार तो एंबुलेंस निकलने में होती है समस्या     |     अंबाडी और देहरी में धूमधाम से मनाया राधारानी जन्मोत्सव     |     संकल्प सेवा अभियान के तहत पीएम श्री स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियां, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा     |     गणेश पर्व पर हुड़दंग की तैयारी नाकाम: तिल्दा-नेवरा में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार     |     जय महाकाल लिखे ऑटो से मिला सुराग, रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने ईमानदारी से लौटाया महिला का गहना-नकदी भरा बैग     |     मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811