Let’s travel together.

बच्चों के लालन-पालन में अब डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग पर हुई कार्यशाला

0 122

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

ज़िले की गैरतगंज तहसील की ग्राम पंचायत गढ़ी के पंचायत कार्यालय सभाकक्ष में संगत संस्था द्वारा बच्चों के शुरुआती 1000 सुनहरे दिवस विषय पर विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में बच्चों के जीवन के शुरुआती वर्षों के महत्व, उनके समग्र विकास के आवश्यक घटकों और लालन-पालन में डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग पर विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान मास्टर ट्रेनर डॉ. निकिता पाठक और अंशिका खात्री ने वीडियो और उदाहरणों के माध्यम से सरल व सहज तरीके से बताया कि कैसे डिजिटल साधनों का उपयोग कर बच्चों के पालन-पोषण से संबंधित संदेश आम परिवारों तक पहुँचाए जा सकते हैं।

ग्राम पंचायत गढ़ी के सरपंच सैयद मसूद अली पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चों की देखभाल में परिवार की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि हर बच्चे के स्वस्थ भविष्य के लिए पोषण और देखभाल की सही जानकारी परिवार तक पहुँचाना आवश्यक है।

पूर्व सरपंच प्रतिनिधि भागचंद चौरसिया ने भी संबोधित किया कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की सीडीपीओ अरुणा गरुण तथा सुपरवाइजर दीपा भी मौजूद रहीं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संगत संस्था के डायरेक्टर डॉ. रवि अग्रवाल, डॉ. अनंत भान, डॉ. नित्याश्री, हर्षिता यादव, संध्या पिल्ले, रोहित राय, श्रेता दुबे सहित अन्य सदस्य शामिल हुए।

 

कार्यक्रम के अंत में डॉ. निकिता पाठक ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया तथा प्रशिक्षण का समापन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सौतेली मां समेत तीन पर पिता की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग     |     अजमेर सिंह गौड़ ने सरदारपुर एसडीएम का पद संभाला; जनसमस्याओं का त्वरित समाधान होगी प्राथमिकता     |     बोला मोयाखेड़ा: श्री कुबा नंदाचार्य जी व नर्मदा मंदिर में धूमधाम से मना गुरु पूर्णिमा महोत्सव     |     संगठन विस्तार एवं संगठन मजबूत करने विशेष बैठक आयोजित     |     नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811