Let’s travel together.

मडिया डेम की डूब में चांदामऊ गांव,ग्रामीण आज भी गांव खाली करने को तैयार नही, वजह है मुआवजा

0 111

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

बीना नदी में बनकर तैयार हुआ मडिया डेम, और अब इसकी डूब में आ रहे हैं गांव…
चांदामऊ गांव तक पहुंच चुका है डेम का पानी, लेकिन हालात ये हैं कि कई ग्रामीण आज भी गांव खाली करने को तैयार नहीं… वजह है मुआवजा!

ग्रामीणों का कहना है – जमीन का दाम मिला चार लाख प्रति एकड़, जबकि बाजार रेट है बारह लाख रुपए… ऐसे में उनकी पुश्तैनी जमीन का क्या होगा? किसानों की पीड़ा साफ झलक रही है कि शासन ने चंद पैसों में छीन लिए कीमती खेत।

गांव के नरेंद्र गौर बताते हैं – 13 एकड़ जमीन के बदले मिले 52 लाख, लेकिन आज उस रकम से मुश्किल से 3 एकड़ जमीन भी नहीं मिल पा रही। वहीं कई लोगों का कहना है कि उनके मकान का मुआवजा आज तक नहीं मिला।

गांव की बुजुर्ग महिला गोपी बाई का दर्द और भी गहरा है – नागपंचमी की रात को घर पानी में डूब गया, पूरी गृहस्थी बर्बाद हो गई। अब दूसरे के घर में रहकर गुज़ारा करना पड़ रहा है।

करीब 25 परिवार आज भी गांव में डटे हुए हैं, क्योंकि बिना मुआवजा के वे नया घर नहीं बना सकते। कई ग्रामीणों का नाम सर्वे में छूट गया, कुछ का मामला विवाद में अटका, तो कुछ न्यायालय के चक्कर काट रहे हैं।

प्रशासन की ओर से एसडीएम सौरभ मिश्रा का कहना है कि – ज्यादातर ग्रामीणों को मुआवजा दिया जा चुका है, केवल कुछ मामले विवादित हैं। नियम और कानूनी प्रक्रिया के तहत ही मुआवजा मिल पाएगा।

लेकिन बड़ा सवाल यही है कि –
क्या डेम की डूब में समाते इन गांवों के किसानों और परिवारों की जिंदगी का सही मूल्य कभी मिल पाएगा?

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |     निर्माणाधीन फिल्म “हर हर नर्मदे”- आस्था, संस्कृति और आधुनिक सोच का संगम     |     मन की बात मित्रों और शुभचिंतकों के साथ     |     महावीर जयंती पर घोषित अवकाश 31 मार्च की जगह 30 मार्च करने की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811