Let’s travel together.

15 वर्षीय छात्र की खेत तालाब में डूबने से मौत

0 132

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
बड़गवां गांव में शुक्रवार की शाम को उस समय मातम छा गया, जब सरपंच अशोक सिंह लोधी के इकलौते भतीजे की खेत में बने तालाब में डूबने से मौत की खबर आई।

शुक्रवार की दोहपर में सरपंच के भाई शिवराजसिंह लोधी का इकलौता पुत्र कक्षा 9 वी. का 15 वर्षीय छात्र विकास लोधी गांव के ही शासकीय हाई स्कूल बड़गवां में पेपर देकर घर पहुंचा और घर से करीब 3 बजे खेत पर चला गया। उसके पिता शिवराजसिंह लोधी के खेत के पास ही परिवार के ही कल्याण सिंह लोधी के खेत में बने कुएं में नहाते समय डूबने से उसकी मौत हो गई।
सरपंच अशोक सिंह लोधी ने बताया कि परिवार के सभी लोग उनके बहनोई की अंत्येष्टि में शामिल होने सागर जिले के एक गांव में गए हुए थे। शाम को जब लौटे तो विकास घर पर नहीं था। खोजबीन करने पर पता चला कि वो दोहपर में खेत तरफ गया था तो सभी लोग शाम करीब 7 – 8 बजे के बीच में खेत पर गए तो खेत में बने तालाब की पार पर उसके कपड़े रखे देखकर दो युवक पानी में उतरे और अंदर से विकास के शव को ढूंढकर बाहर निकाला।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ क्षेत्र के नायब तहसीलदार विक्रम सिंह राजपूत पहुंचे ओर शव को पंचनामा उपरांत सिविल अस्पताल में लाकर रखा। जिसका आज पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम करके विवेचना में लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पांचना डेम विवाद में गुर्जरों को डराने के लिए चुराई थी तोप, दो आरोपी पकड़े लेकिन तोप नहीं मिली     |     विश्व प्रसिद्ध यूनेस्को धरोहर सांची में गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से सफलता से मना स्वच्छ पर्यटन अभियान     |     शाश्वत अष्टाह्निका पर्व: तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर में सहज शांति विधान, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की मंगल कामना     |     बालमपुर घाटी में दो ट्रकों के एक ही जगह खराब होने से हाईवे 18 पर लगा बार बार जाम     |     सावन शुरू होने से पहले ही हाईवे-18 पर गूंजा ‘बोल बम’     |     खेतों पर आवारा पशुओं का धावा, रातभर जागकर फसल बचाने को मजबूर किसान     |     शासकीय सांदीपनि विद्यालय के नवीन भवन का 27 जुलाई को होगा लोकार्पण     |     अनुज शर्मा के सोशल मिडिया ट्रोलिंग पर हाईकोर्ट का सख्त नोटिस     |     मंत्री टंकराम वर्मा की पहल,तिल्दा विकासखंड को DMF से 3 करोड़ की सौगात     |     विधायक अनुज शर्मा ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’, कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811