Let’s travel together.

महावीर कॉलोनी के रहवासियों के साथ हो रही धोखाधड़ी को लेकर देंगे शिकायती आवेदन

0 33

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन 

मंडीदीप नगर की महावीर कॉलोनी में रहने वाले रहवासियों के साथ लगातार धोखाधड़ी की घटनाएँ सामने आ रही हैं। कॉलोनी में प्लॉट बेचने के बाद कॉलोनाइजर संजय जैन द्वारा विकास कार्य नहीं कराए गए! स्थानीय रेवासी अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं.

कॉलोनाइजर संजय जैन से जब जानकारी लेना चाहिए कि विकास कार्य क्यों नहीं कराया जा रहा है तो संजय जैन द्वारा बताया गया कि कॉलोनी 12 साल पहले ही हेंडओवर कर दी गई है!जब मंडीदीप नगर पालिका के अधिकारियो से जानकारी ली गई तो उनके द्वारा बताया गया कि किसी भी प्रकार के कोई दस्तावेज कॉलोनाइजर संजय जैन द्वारा जमा नहीं किए गए हैं ना ही कॉलोनी को हेंडओवर किया है! कॉलोनाइजर संजय जैन द्वारा गलत जानकारी देकर गुमराह किया जा रहा है!

रहवासियों का कहना है! कि कॉलोनी में मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने का वादा कर प्लॉट बेचे गए थे, लेकिन न तो सड़क, न पानी की व्यवस्था और न ही बिजली की लाइनें ठीक से डाली गईं!

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि बार-बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। पीड़ित रहवासियों का कहना है कि अब वे सामूहिक रूप से प्रशासन को ज्ञापन सौंपेंगे और धोखाधड़ी करने वाले कॉलोनी संचालक संजय जैन पर सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे।

रहवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र ही समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

इनका कहना है

महावीर कॉलोनी नगर पालिका के हेंडओवर नहीं है! नगर पालिका वहां पर विकास कार्य नहीं कर सकती है जब तक कॉलोनी को हेंडओवर नहीं किया जाता!

– प्रशांत जैन सीएमओ मंडीदीप नगर पालिका

महावीर कॉलोनी के रहवासियों द्वारा गोहरगंज एसडीएम मंडीदीप नगर पालिका मंडीदीप थाने में संबंधित कॉलोनाइजर संजय जैन के खिलाफ शिकायती आवेदन देकर वैधानिक कार्रवाई की मांग की जाएगी

संजय राजपूत अध्यक्ष महावीर कॉलोनी
मंडीदीप 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811