Let’s travel together.

नेशनल लोक अदालत को लेकर जनजागरूकता के लिए निकाली गई वाहन रैली

0 78

– जनजागरूकता कार्यक्रम

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में 13 सितंबर 2025 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी राजेन्द्र प्रसाद सोनी एवं विशेष न्यायाधीश अशोक कुमार शर्मा ने एक वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर जिला मुख्यालय पर पदस्थ समस्त न्यायिक अधिकारीगण, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी रंजना चतुर्वेदी, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल आलोक श्रीवास्तव सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। 13 सितंबर 2025 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार एवं लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण होकर अधिक से अधिक पक्षकार लाभान्वित हो सके इसलिए वाहन रैली का आयोजन किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811