Let’s travel together.

किशोरी से छेड़छाड़,पास्को एक्ट में आरोपी गिरफ्तार

0 374

 

सुरेन्द्र जैन धरसीवा
धरसीवा थाना के सिलयारी चौकी अंतर्गत किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए बिहार निवासी आरोपी को पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है।
जानकारी के मुताबिक प्रार्थी भूपेन्द्र यादव पिता स्व बहरू राम यादव उम्र 39 वर्ष निवासी मंगसा पानी टंकी के पास ने पुलिस चौकी सिलयारी में रिपोर्ट दर्ज कराईं कि 6 जून की शाम उसकी नाबालिक लडकी सहेली के साथ गई थी तभी आरोपी नंदकिशोर यादव ने उसके साथ छेड़छाड़ की जिस पर पर पुलिस ने अपराध धारा 354भांदवि 8,9(m),10 पाक्सो एक्ट रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी नंदकिशोर यादव पिता स्व निरो यादव उम्र 32 वर्ष सा0 ग्राम गडिया वार्ड न. 10 थाना बनगांव जिला सहरसा बिहार हाल पता गा्रम मंगसा पानी टंकी के पास चैकी सिलयारी थाना धरसीवा जिला रायपुर छ0ग0 को दूसरे ही दिन गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर ताकेश्वर पटेल , नगर पुलिस अधीक्षक उरला विश्व दीपक त्रिपाठी एवं थाना प्रभारी धरसीवां श्री शिवेन्द्र सिह राजपुत के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे अपराध के विरूद्ध विशेष अभियान के तहत चौकी प्रभारी सिलयारी थाना धरसीवां द्वारा कार्यवाही की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत विशाल सोनी डिप्टी कमिश्नर के पद पर पदोन्नत     |     पुलिस का पैदल मार्च, घरों के बाहर CCTV लगाने की अपील     |     5 साल में बदली खेती की तस्वीर, सोयाबीन से धान की ओर बढ़े किसान, खेतों में लौटे सफेद बगुलों के झुंड     |     गाय को बचाने के प्रयास में हाईवे-18 पर पलटा एलजी फ्रिज से भरा मिनी ट्रक, बड़ा हादसा टला, ड्राइवर को मामूली सी चोट     |     एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कोड़ेनार बास्तानार के प्राचार्य लगातार चौथी बार “बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड” से सम्मानित     |     धरसींवा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन     |     गैरतगंज में 5 करोड़ से बनेगा 50 सीटर कन्या छात्रावास, छात्राओं को मिलेगी बेहतर आवासीय सुविधा     |     भाजपा की मासिक कामकाजी बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, डिजिटल अभियान तेज करने के निर्देश     |     नरसिंह जमादारी बने राष्ट्रीय किसान मोर्चा के धार जिला उपाध्यक्ष, क्षेत्र में हर्ष     |     आषाढ़ी माता के दरबार में पानी के लिए पूजा: झमाझम बरसे बदरा, मुस्कुराए  किसान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811